रेवांचल टाईम्स - मबई की तरफ से राष्ट्रीय राजमार्ग 30 की तरफ आ रहा गौवंश से भरा वाहन अनियंत्रित होकर भाँवर घाट कुड़ेला के पास पलट गया । जिसमें लगभग 6 भैंस की मृत्यु हो गई और अन्य घायल हो गई हैं । मौके में ग्रामीणों ने पहुंच कर मदद करवाई और उसके बाद पुलिस भी मौके में पहुँच गई है । ये भैंस कहाँ से कहाँ ले जाई जा रही थी इसकी भी पूछताछ की जा रही है ।
जानकारी के मुताबिक यह मामला गौ तस्करी से जुड़ा हो सकता है कुछ ग्रामीणों ने बताया कि रात्रि के 2 से 3 बजे यह हादसा हुआ है और ट्रक ड्राइवर फरार है ।


No comments:
Post a Comment