जबलपुर। अवैध शराब विक्रय का कारोबार चरम पर है। जिसकी बानगी बेलबाग में उस वक्त देखने मिली जब पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया। जो अपनी एक्टिवा से शराब बेंच रहा था। जब सख्ती से पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो तस्कर ने पुलिस को बताया कि उसके मकान में अवैध अंग्रेजी शराब का जखीरा है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब जब्त की।
बेलबाग पुलिस ने बताया कि देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति घोड़ा अस्पताल के पास अपनी सिल्वर रंग की एक्टिवा में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब लिये हुये विक्रय करने हेतु ग्राहक के इंतजार में खड़ा है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिस दी गयी, जहां एक व्यक्ति सिल्वर रंग की एक्टिवा में आगे सफेद रंग का कार्टून रखे हुए मिला। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी लक्ष्मणदास हेमराजानी उम्र 61 वर्ष निवासी मित्रा इनक्लेव नेपियर टाउन ओमती के कार्टून को चैक करने पर एमडी नम्बर 1 कम्पनी की 12 बाटल 750 एमएल वाली अंग्रेजी शराब विस्की कीमती लगभग 9,600 रूपये बरामद की गई। जिसके कब्जे से उक्त अंगे्रजी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 जेसी 7302 तथा एक जियो कम्पनी का मोबाइल एवं नगदी 3 हजार 760 रूपये जब्त किए गये।
घर में छुपा रखी थी शराब
शराब के सम्बंध मे पूछताछ करने पर आरोपी लक्ष्मणदास हेमराजानी ने बताया कि उसने अपने नेपियर टाउन स्थित मकान में अंग्रेजी शराब जैसे आरएस, आईबी, ओसी, एमडी, 8 पीएम, बैगपाईपर की 750 एमएल वाली लगभग 70-75 बोतल अंगे्रजी शराब बेचने के लिये रखी हैं । आरोपी की निशादेही पर आरोपी के घर, फ्लेट नम्बर 18 मित्रा इनक्लेव के कमरे से प्लास्टिक की बोरियॉ जिनके अंदर रखे कार्टूनों में से 8 पीएम अंग्रेजी शराब की 12 बाटल 750 एमएल वाली, एमडी विस्की की 12 बाटल, एम्पीरियल ब्लू विस्की की 10 बाटल, बैगपाईपर विस्की की 5 बाटल, आफ ीसर च्वाईस विस्की की 10 बाटल , रायल स्टैग विस्की की 15 बाटल , रायल चैलैन्जर विस्की की 8 बाटल , कुल 84 बाटल कीमती लगभग 73 हजार 900 रूपये की रखी मिली। आरोपी से उक्त अंग्रेजी शराब जब्त करते हुए आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
बेंंचने के लिए कर रहा था ग्राहक का इंतजार
तो वहीं दूसरी ओर मुखबिर से सूचना मिली कि दिनेश सोनकर अपने घर की दहलान में अवैध रूप से कच्ची शराब कई डिब्बों में रखे हुये बेचने के लिये किसी का इंतजार कर रहा है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छापामार कार्रवाई को अंजाम देते हुए 4 प्लास्टिक के डिब्बों में 60 लीटर कच्ची शराब जब्त करते हुये आरोपी दिनेश सोनकर उम्र 50 वर्ष निवासी खटीक मोहल्ला बेलबाग के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

No comments:
Post a Comment