BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
खनिज विभाग की उदासीनता के चलते जिले में जगह जगह हो रहा है रेत का अवैध स्टॉक... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, July 4, 2021

खनिज विभाग की उदासीनता के चलते जिले में जगह जगह हो रहा है रेत का अवैध स्टॉक...


रेवांचल टाईम्स - मंडला के अंतर्गत विकास खण्ड नारायणगंज के क्षेत्र में अवैध तरीके से रेत का स्टॉक कर कर मनमाने रेट में ठेकेदार और बिल्डर अपने हिसाब से रेत का व्यापार अपने रेट में कर रहे हैं परंतु प्रशासन इस समय कुम्भकर्ण नींद में सोया हुआ है प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार रेत का स्टॉक एक ट्रक से ज्यादा करना अवैध है परंतु ठेकेदार और मटेरियल सप्लायर अपने मनमाने तरीके से रेत का अवैध तरीके से स्टॉक कर कर अपने मनमाने रेट में उसे ग्रामीण क्षेत्रों में और आदिवासी क्षेत्रों में उसका विक्रय कर रहे हैं परंतु प्रशासन और पुलिस प्रशासन इस पर कोई भी कार्रवाई करने से बचता नजर आ रहा है

माइनिंग के अधिकारियों के साथ रहती है सांठगांठ

रेत का अवैध तरीके से व्यापार करने वाले ठेकेदार और बिल्डरों की माइनिंग के अधिकारियों के साथ सांठगांठ रहती है इसी की शह पर वह अपना रेत का जगह जगह अवैध व्यापार चलाते नजर आ रहे हैं और आवश्यकता से ज्यादा रेत का स्टॉक अपने दुकानों के सामने बनाकर रखते हैं और उसे रेत महंगी होने पर मनमाने दामों पर बेच रहे है जिससे लोगो को महंगी रेत खरीदनी पढ़ रही वही जहाँ एक तरफ लोगो को प्रधान मंत्री आवास के लिए रेत की बहुत ही आवश्कता है और उन्हें महंगी रेत इन माफियाओं से लेनी पड़ रही है और जिम्मेदार लोग मूक दर्शक बने बैठे है




अवैध तरीके से रेट पर स्टॉक करने वालों पर कार्रवाई जारी है




पटवारी द्वारा नारायणगंज में शारदा ट्रेडर्स पर कार्रवाई की गई जिसमें अधिक मात्रा में रेट मौके पर मिली जिस पर पटवारी ने पंचनामा तैयार कर आगे की कार्रवाई की




तहसीलदार नारायणगंज




आपके द्वारा मुझे जानकारी प्राप्त हुई है संबंधित अधिकारी को भेजकर मैंने कार्रवाई करवाई है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी






No comments:

Post a Comment