रेवांचल टाईम्स - 4 जुलाई दिन रविवार को श्री आदि शक्ति दुर्गापीठ सागरपेशा लालबाग में माँ आदिशक्ति जगत जननी दुर्गा माता जी की स्थापना का 7 वाँ वर्ष कोविड गाइड लाइन के अनुसार सादगी से मनाया गया।इसके अंतर्गत मंदिर में सर्वप्रथम सुबह 9 बजे समिति के कुछ सदस्यों एवम मातृ शक्तियों द्वारा पंडित सत्यम दीक्षित के माध्यम से गौरी गणेश का पूजन कर सभी मूर्तियों का अभिषेक कर माता जी का श्रंगार किया गया। श्रंगार के पश्चात पुजारी जी द्वारा सप्तशती का पाठ किया गया,ततपश्चात पुजारी जी के द्वारा हवन पूजन संपन्न कराया गया,हवन के बाद आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। शासन के निर्देशानुसार स्थापना दिवस को सूक्ष्म रूप से मनाया गया । जिसके लिए मन्दिर समिति सभी श्रद्धालु भक्तों से क्षमा चाहती है। इस दौरान समिति के श्री जयंत भीम दुबे जी,श्री आशीष सोनी जी,राजू विश्वकर्मा जी,दशरथ साहू जी शरण भाँवरकर जी ,अखिलेश मालवी जी,संगू यादव जी,श्रीओम बैस जी,अरुण मालवी जी,राजेश शर्मा जी,तरुण मालवी जी,राज वस्राने,मोनू ठाकरे जी उपस्थित थे। शोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए सभी पूजन कार्यक्रम पुजारी श्री सत्यम दीक्षित द्वारा संपन्न कराए गए।
🚩जय माता दी🚩
श्री आदिशक्ति दुर्गापीठ
लालबाग सागरपेशा
छिन्दवाड़ा (म.प्र.)


No comments:
Post a Comment