रेवांचल टाईम्स - पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की विभिन्न खेल अकादमियों में प्रवेश के लिये आयोजित किये जा रहे जिला स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों का अच्छी तरह से ट्रायल लें जिससे पात्र खिलाड़ियों को खेल अकादमियों में प्रवेश मिल सके। म.प्र.खेल अकादमियों में प्रवेश के लिये आगामी 6 से 8 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से पुलिस लाईन ग्राउंड छिन्दवाड़ा में जिला स्तरीय चयन ट्रायल लिया जायेगा। जिला स्तरीय चयन ट्रायल के लिये खिलाड़ियों की आयु सीमा 12 से 18 वर्ष के मध्य होना चाहिये ।
आगामी 6 अगस्त को जिले के विकासखंड पांढुर्णा, सौंसर, मोहखेड़ और बिछुआ,
7 अगस्त को विकासखंड अमरवाड़ा, हर्रई, तामिया, जुन्नारदेव और चौरई
8 अगस्त को विकासखंड छिन्दवाड़ा और परासिया के खिलाड़ियों का जिला स्तरीय चयन ट्रायल लिया जायेगा।

No comments:
Post a Comment