BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
इंसानियत हुई शर्मसार:गुस्साई भीड़ ने महिला को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा....जानिए क्या हैं पूरा मामला - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 31, 2021

इंसानियत हुई शर्मसार:गुस्साई भीड़ ने महिला को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा....जानिए क्या हैं पूरा मामला



पश्चिम बंगाल के हुगली में एक महिला को खौफनाक सजा दी गई. लोगों को महिला पर शक था कि उसने किरायेदार के साथ मिलकर पति को जहर दे दिया. अस्पताल में पति की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने महिला को दबोच लिया. उधर आरोपी किरायेदार मौके से फरार हो गया. आरोप है कि महिला के किरायेदार से प्रेम संबंध थे, जिसकी वजह से उसने पति को अपने रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी.

हुगली के चूचड़ा थाना क्षेत्र में दो नंबर कपासडॉगा का ये मामला है. बताया गया है कि यहां के रहने वाले शुभदीप को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शुभदीप की मां ने बताया कि बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे को जहर दे दिया. उसकी गंभीर हालत होने पर दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई.

शुभदीप की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. पोस्टमॉर्टम के बाद जब लाश घर पहुंची, तो लोगों का गुस्सा उसकी पत्नी पर फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने मृतक की पत्नी को बंधक बना लिया. उसकी बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई की गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने महिला को लोगों के चंगुल से बचाया. भीड़ की पिटाई से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. पुलिस ने उसे उपचार के लिए चुचुड़ा के इमामबाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस इस संबंध में जांच की बात कह रही है. उधर शुभदीप के घरवालों का कहना है कि आरोपी महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ शुभदीप की हत्या का मामला दर्ज किया जाए.
पुलिस के अनुसार शुभदीप की शादी तीन साल पहले ग्वालटोली की रहने वाली प्रियंका के साथ हुई थी. उन दोनों के एक बेटा भी है. दोनों का जीवन बेहद खुशहाल था, लेकिन इस बीच उनके मकान में टिंकू दत्ता नाम का युवक किराये पर रहने के लिए आ गया. शुभदीप के घरवालों का आरोप है कि प्रियंका की टिंकू के साथ नजदीकियां बढ़ गईं. इस मामले में आरोपी महिला प्रियंका ने कहा कि उस पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं. टिंकू उसके पति का अच्छा दोस्त था. हालांकि प्रियंका की इस कहानी पर किसी ने विश्वास नहीं किया. उसे बेरहमी से बीच सड़क पर पीटा गया.



No comments:

Post a Comment