BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महिलाओं और युवतियों को स्वरोजगार बनाने की दिशा में कार्य करने वाली संस्था स्वयं सिद्धम हेयर वर्कशॉप का शुभारंभ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, July 15, 2021

महिलाओं और युवतियों को स्वरोजगार बनाने की दिशा में कार्य करने वाली संस्था स्वयं सिद्धम हेयर वर्कशॉप का शुभारंभ





स्वयं सिद्धम संस्था हेयर वर्कशॉप का शुभारंभ महिलाओं और युवतियों को स्वरोजगार बनाने की दिशा में कार्य करने वाली संस्था स्वयं सिद्धम हेयर वर्कशॉप का शुभारंभ आज ग्राम अंजनिया में हुआ


रेवांचल टाइम्स  - स्वयं सिद्धम संस्था युवतियों एवं महिलाओं को ब्यूटी पार्लर के कोर्स सिखाकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है, इस संस्था ने जिले ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश क़े ब्यूटीशियन से जुड़ कर  और दिन प्रतिदिन नए-नए तरीके सीख कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। इसी आत्मनिर्भरता के तारतम्य में संस्था के द्वारा हेयर वर्कशॉप का आयोजन ग्राम अंजनिया में स्थित सिद्धदूमेंस पार्लर ( ब्यूटी केयर ) मैं किया गया। इस शुभारंभ में ट्रेनर के रूप में सिद्धदू ने अपना योगदान दिया। इस शुभारंभ के शुरूवात में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय मंडल अध्यक्ष नीरज पटेल, प्रभात झा, सरपंच महोदय सुधीर मरावी, आजीविका मिशन से महिलाओं को प्रेरित करने वाली मैडम  सलमा खान, और अतिथि के रूप में स्वयं सिद्धम संस्था के डायरेक्टर परीक्षित सोनी ने कार्यक्रम में ऑनलाइन के जरिए  शामिल हुए। शुभारंभ के दौरान मंडला से एक्सपर्ट विक्की श्रीवास प्रशिक्षण देने आए और उनके साथियों ने सभी युवतियों और महिलाओं को ब्यूटी पार्लर में हेयर से संबंधित किए जाने वाले कामों को बारीकियों से समझाया और अंजनिया जैसी ग्राम में ट्रेनिंग देकर सभी को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाया। शुभारंभ में प्रशिक्षण प्राप्त करने आए सभी प्रशिक्षणार्थियों ने एक स्वर में कहा कि इस शुभारंभ हेयर से हमें नई-नई जानकारियां प्राप्त हुई जिससे ग्राहकों और सुविधाओं प्रदान करने में आसानी होगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मैं स्वयं  सिद्धम के सदस्य गण एवं युवतियों  महिलाओं का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment