शिवपुरी: अधिकारियों की लापरवाही की खबरें तो आपने अक्सर सुनी होगी. अधिकारियों की लापरवाही के चलते ग्रामीण अक्सर सरकारी योजनाओं से वंचित रह जाते है. शिवपुरी में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. शिवपुरी के ग्राम पंचायत काली पहाड़ी पर रहने वाला ग्रामीण शेर सिंह जिले के पंचायत आफिस में पिछले आठ सालों से सिर्फ इसलिए चक्कर काट रहा है क्योंकि गांव के रोज़गार सहायक ने उसे साल 2013 से ग्राम पंचायत की सभी आईडी में मृत घोषित कर दिया है. जिस के चलते शासन के द्वारा मिलने वाली किसी भी योजनाओं का लाभ उसे नही मिल पा रहा है.
राशन भी मिलना बंन्द
वही शिकायतकर्ता शेर सिंह का कहना है कि कोरोना काल में जीविका चलाना बहुत मुश्किल हो रहा है. राशन भी मिलना बंन्द हो गया है. कई बार जनसुनवाई में शिकायत भी कर चुका है. लेकिन उसे कोई जीवित मानने को तैयार नही है. साथ ही उसकी कोई सुनवाई नही हो रही है.
एडिशनल सी.ई.ओ. से की शिकायत
वही इसकी शिकायत लेकर शिकायतकर्ता एडिशनल सी.ई.ओ. महेंद्र सिंह जैन के पास पहुंचा है उसे उम्मीद है कि शायद यहां से उसे मदद मिल जाए. अब देखना है कि कब तक उसकी इस समस्या का समाधान निकाला जाता है. अब ये भी देखने वाली बात होगी कि उसे जीवित माना जाता है या नहीं या फिर पीड़ित जीवित होकर भी मरा माना जाएगा.

No comments:
Post a Comment