BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बाप-बेटे की जोड़ी ने शातिराना तरीके से व्यवसाए का झांसा देकर, दोस्त से लाखों रुपए हड़पे - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 31, 2021

बाप-बेटे की जोड़ी ने शातिराना तरीके से व्यवसाए का झांसा देकर, दोस्त से लाखों रुपए हड़पे



जबलपुर। थाना अधारताल में धोखेबाज एक पिता-पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों पिता-पुत्र ने अपने जान पहचान के एक व्यवसाई को झांसे में रखकर उससे ड्रम के व्यापार के नाम पर लाखों रुपए लिए, लेकिन व्यापार शुरु किए बिना ही पूरा पैसा हजम कर गए। दोनों आरोपियों के खिलाफ इससे पहले भी थाना हनुमानताल थाने में भी अनेक धाराओं में अपराध दर्ज है। पुलिस ने शिकायत पर मामला कायम करते हुए आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

जानकारी अनुसार मो. युनुस अंसारी उम्र 39 वर्ष निवासी जवाहर गंज वार्ड नरघैया थाना कोतवाली ने लिखित शिकायत की कि उसकी पारिवारिक व्यवसायिक जान-पहचान अजीज खान एवं बदल खान से है । जान पहचान होने का फायदा उठाकर इनके द्वारा पूर्व में योजना बनाकर षडयंत्र रचकर उससे व्यवसाय के नाम पर 2 वर्ष पूर्व लाखों रूपये लिये गए, काफ ी समय बीत जाने के बाद जब उसने बात की तो टालमटोल करने लगे। संदेह होने पर उसने अपने पैसे वापस मांगे तो अजीज खान एवं बदल खान द्वारा पैसा नहीं दिया गया और रुपए वापस कर देने का झूठा आश्वासन देते रहे।

4 ब्लैंक चेक दिए
पीडि़त ने पुलिस को बताया कि दोनों ने पूरी योजना बनाकर उसकी मेहनत की गाढ़ी कमाई हड़प ली है। अजीज खान एवं बदल खान द्वारा उसे 4 ब्लैंक चैक दिये, जो कि बैंक द्वारा मान्य नहीं किये गये और बताया कि यह चे बहुत पहले ही बंद हो गये हैं । दोनों अपराधी प्रवृति के हैं जिनकेे खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 का मामला थाना हनुमानताल में पंजीबद्ध है, जिसकी उसे जानकारी नहीं थी। जब भी वह इनसे पैसेें मांगने जाता तो वे अपनी पत्नी को आगे कर देते तथा विवाद करते एवं झूठे प्रकरण में फ ंसा कर जेल भेजने की धमकी देते थे। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो गया कि अजीज खान एवं बदल खान ने ड्रम के व्यवसाय हेतु रकम लेकर व्यवसाय में होने वाले लाभ में हिस्सा देने के लिये मौखिक रूप से सौदा किया गया था, दोनों के द्वारा व्यापार में होने वाला लाभ मोह. यूनुस अंसारी को नहीं दिया गया और यह जानते हुये कि उनके द्वारा जो चेक दिये जा रहे हैं, वह बैंक नियम के अनुसार उपयोगी नहीं हैं, धोखे में रखकर अनुपयोगी चेकों में हस्ताक्षर कर देते हुये धोखाधड़ी की गयी है। पुलिस ने मामलास दर्ज कर, जांच में लिया है।

No comments:

Post a Comment