रेवांचल टाइम्स :- कोरोना संक्रमण के चलते देश में लॉक डाउन की स्थिति बनी थी। जिसमें यात्री ट्रेनों का परिचालन पूर्णता बंद किया गया था। जिसका दंश मंडला जिले की जनता आज दिनांक तक झेल रही है।
मंडला जिले का यह दुर्भाग्य है की, जिले में दो सांसद जिसमें एक केंद्र सरकार में मंत्री है। उसके बावजूद भी मंडला जिले की जनता निराश और हताश दिखाई देती है।
नगर में आपदा को अवसर बनाकर बस मालिकों ने बस का किराया बढ़ा दिया है। जिसकी वजह से जिले की जनता आर्थिक परेशानी का सामना कर रही है। लेकिन नगर के जनप्रतिनिधि एवं मंडला जिले के राजनेता इस गंभीर विषय पर किसी भी तरह की प्रक्रिया करते नहीं दिखाई दे रहे।
लेकिन जनता के दर्द को समझते हुए नगर के जागरूक समाजसेवी भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता एवं रेलवे बोर्ड के सदस्य अखिलेश शुक्ला दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर डीविजन की जूम मीटिंग में शामिल हुए जिसमें उन्होंने निम्न विषयों को प्रस्ताव में शामिल कराए,
1.पहला मंडला से जबलपुर, मंडला से नागपुर, मंडला से भोपाल, गाड़ी शीघ्र चलाई जाए
2.नैनपुर के खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए जेआरसी मैदान को इनडोर आउटडोर स्टेडियम के रूप में विकसित कर व्यवसाय कांपलेक्स निर्माण कराया जाए,
3. 10 एकड़ में फैले तालाब के ऊपर म्यूजियम में चलने वाली नैरो गेज की गाड़ी को चलाया जाए एवं तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाए
4. नैनपुर के बीचो बीच रेलवे कॉलोनी एवं स्टेशन के चारों ओर रिंग रोड बनाकर व्यावसायिक कॉन्प्लेक्स बनाया जाए जिससे शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार एवं रेलवे की राजस्व वृद्धि हो सके,
इनके अलावा अन्य मुद्दों पर भी बैठक में विस्तार से चर्चा हुई बैठक में सभी 22 सदस्यों के एजेंडा शामिल किए गए।
इसके अलावा भी सुझाव लिए गए बैठक में मुख्य रूप से नागपुर डिवीजन के प्रबंधक माननीय मनिंदर उप्पल एवं सीनियर डीसीएम विकास कश्यप आदि शामिल हुए।
नैनपुर के सुझावों से प्रभावित होकर सीनियर डीसीएम रविवार को इन विषयों पर विस्तार से चर्चा हेतु नैनपुर पधार रहे हैं और विशेष चर्चा करेंगे ऐसा आश्वासन उन्होंने दिया है।
✒️ नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट ✒️


No comments:
Post a Comment