रेवांचल टाइम्स - महावीर इंटरनेशनल लांजी एवं युवा संगठनों कारंजा एवं बेनेगांव के सहयोग से एवं लांजी नगर पालिका के द्वारा लांजी नगर के प्रमुख स्थलों में वृक्षारोपण का कार्यक्रम नगर पंचायत के सहयोग से किया जाएगा एवं अन्य गांव में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजित किया जा रहा है।
इस संबंध में महावीर इंटरनेशनल के चेयरमैन विशाल राऊत खोंगल ने चर्चा में बताया कि कोरोना संक्रमण काल में ब्लड बैंकों में रक्त की भारी कमी है। इससे मरीजों का इलाज बाधित हो रहा है। ऐसे में इमजेंसी में आने वाले मरीज और थैलेसीमिया के मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीण अंचलों में आयोजित रक्तदान शिविरों में ये रक्तदान होगा। इस कैम्प में कोरोना महामारी के संबंध में सरकारी नियमों का पूर्ण पालन करते हुए रक्तदान करवाया जाएगा। लांजी क्षेत्र के विभिन्न गांव में शिविर का आयोजन दिनांक 8/07/2021 गुरुवार को ग्राम बेनेगांव प्रातः 10.30 बजे से शाम 3 बजे तक किया जा रहा है। इसी क्रम में 9/07/2021 को ग्राम कारंजा में प पु बालासाहेब देवरस न्यास कारंजा में संग्रहित रक्तदान सरकारी ब्लड बैंक बालाघाट को दिए जाएंगे।समय 10.30 बजे से 3 बजे तक इसमें बड़ी संख्या में लोग रक्तदान कर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाएंगे.और 07/07/2021/बुधवार को लांजी नगर पंचायत परिसर में सभी धार्मिक स्थलों में स्कूलों में एवं सरकारी कार्यालय जो लोग इस पौधों का संरक्षण कर सकते हैं ऐसे परिवार ऐसे लोगों को पेड़ दिए जाएंगे ताकि उसे संरक्षण करें और पौधारोपण कर के वृक्ष की सुरक्षा करें आज प्रक्रति को सुंदर बनाने इस प्रकृति से जीवन को जीने में वृक्षारोपण करना उतना ही जरूरी है जितना जीवन में सांसो में जरूरी
नगर परिषद लांजी शहर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी होगा आयोजन
महावीर इंटरनेशनललांजी एवं नगर पंचायत लांजी के संयुक्त तत्वाधान में पर्यावरण को साफ एवं स्वच्छ रखने व प्रकृति को हरा-भरा करने के लिए इस समय का अपना अलग ही महत्व हैं। उन्होंने बताया कि पर्यावरण को साफ एवं स्वच्छ रखने के 07 जुलाई 21 बुधवार को वृक्षारोपण भी किया जाएगा। उन्होने कहा कि हमें आने पीडी के लिए प्रेरणा स्रोत बनना हैं. इसके लिए उन्हें प्रकृति प्रेम के प्रति प्रेरित करें। अपने बच्चों के जन्मदिन या अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर एक पौधरोपण अवश्य करें।
प पु बालासाहेब देवरस पुण्यतिथि एवं महावीर इंटरनेशनल स्थापाना दिवस मनाएंगे
महावीर इंटरनेशनल लांजी के द्वारा परम पूज्य बालासाहेब देवरस सरसंघचालक पुण्यतिथि पर पुण्यस्मरण दिवस एवं महावीर इंटरनेशनल लांजी का स्थापना दिवस प्रेरणा मंडल भवन न्यास में मनाया जाएगा समाज के हित में महावीर इंटरनेशनल के द्वारा जन सेवा के कार्य सेवा के क्षेत्र में सतत अग्रसर है और आने वाले समय में सेवा के सारे कार्य क्षेत्र में संस्था के द्वारा संस्था के सहयोग से जो संभव हो सकेगा उसके लिए पूर्ण प्रयास किया जाएगा ।
कोविड बचाव के लिए अवश्य लगवाए कोविड-वैक्सिन का टीका
कोविड -19 टीकाकरण का भी आयोजन रखा गया है इस संबंध में समय पर ने जानकारी दी जाएंगी वैक्सीन की उपलब्धता पर में बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड वैक्सिन का टीका लगवाना जरूरी हो गया है, क्योंकि कोरोनावायरस का अब तक कोई प्रभावित इलाज नहीं है। इसके बचाव के लिए कोविड-वैक्सिन का टीका, मास्क और दो गज की दूरी का पालन करना ही एकमात्र उपाय है। अतः समय की नजाकत को देखते हुए केंद्र पर जाकर कोविड से बचाव के लिए वैक्सीन अवश्य लगवाए.
महावीर इंटर नेशनल की उपस्थिति की अपील
रक्तदान महादान के इस शिविर को सफल बनाने के लिए महावीर इंटरनेशनल के चेयरमैन विशाल राऊत खोंगल, एवं पूरी टीम सदस्य फणीन्द दुरुगकर, प्रवीण उमरे, ,कोमल काड़े, भरत कालबेले,संजय टेम्भरे, रामकुमार खारगाल, भूपेश कार्रहे, उमाकांत उपराडे,डॉ दुर्गेश तिड़के, विजय कुथे, प्रदीप मोनू अग्रवाल, जगन्नाथ दादू नाकतोड़े ,भानु डोनाडकर, रविंद्र पारधी, डॉ संतोष रातोंने ,डॉ दिनेश बेदरे, डॉ शैलेंद्र रतोने, अरशद खान, बंटी चंद्रदीप रामटेके, इंद्रकुमार भूते, पप्पू कावड़े, डॉ तोमेश बापुरे,अंचल कालबेले,मुकेश कोल्हे, रोहन अस्तने , सिद्दीक अंसारी, पवन उमरे,तपेश कालबेले, नंदकिशोर बिलावर,रूपेश बिहोने, लोकेश फुंडे, आकाश डिब्बे,
मनोज पटले,हितेश नंदनवार,योगेंद्र नंदनवार, थानेश बनोठे दीलीप बनोठे,हितेश अगाडे ,योगेश कुर्राहे,अजित नागपुरेे , एवं समस्त ग्रामवासी कारंजा, रवि नारनौरे, हमेंन्द्र बूढावने ' पराग उके ओमेश बूढावने कृष्णा पटेल राहुल आवरे, अंकुश बावनकार, संदीप कस्बे , शुभम बावनकार, मनोज रामटेके, दिनेश बूढावने सुरेश बूढावने संदीप बूढावने अक्षय बूढावने अरविंद ऊके, समस्त ग्रामवासी बनेगा एवं महावीर इंटरनेशनल के द्वारा अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की है।
थार्थ फुलमारे, चन्द्रकुमार बनोठे, गजेंद्र पांचे, रितेश सोनवाने दीपक नारनौरे, नितेश नागवंशी, मधुप्रसाद कबीरे, शैलु चौधरी, प्रदीप चौरागड़े, यशवंत लिल्हारे, राकेश नारनौरे, दिनु उईके, राजेश लिल्हारे, नरेंद्र लिल्हारे, गिरधर मस्करे, दीपक लाड़ेकर, प्रितेश मस्करे, मौसम मस्करे सुरेन्द्र लाड़ेकर ने सभी सेवाभावी नागरिकों से अपील किए हैं कि इस स्वैच्छिक मेघा रक्तदान, टीकाकरण शिविर व वृक्षारोपण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान करे और पुण्य के भागीदार बनें।
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज सिंह राजपूत

No comments:
Post a Comment