BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले के प्रभारी मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने जिला योजना समिति में अशासकीय सदस्य के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता नितिन राय को नियुक्त किया है - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, July 27, 2021

जिले के प्रभारी मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने जिला योजना समिति में अशासकीय सदस्य के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता नितिन राय को नियुक्त किया है



रेवांचल टाइम्स - मंडला पत्र में उल्लेख है कि राय मेरे प्रभार जिला मण्डला की योजना समिति में अशासकीय सदस्य मनोनीत रहेंगे। इनकी नियुक्ति पर लोकसभा सांसद केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, राज्यसभा सांसद श्रीमति सम्पतिया उईके, मण्डला विधायक देवसिंह सैयाम, पूर्व विधायक डॉ. शिवराज शाह, ( शिवा भैया )पूर्व विधायक पंडित सिंह धुर्वे, पूर्व विधायक रामप्यारे कुलस्ते, भाजपा जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता रोचीराम गुरवानी, बालकिशन खण्डेवाल, प्रमोद सिंघई, रतन ठाकुर, प्रफुल्ल मिश्रा, विनय मिश्रा, जयदत्त झा, महेन्द्र राठौर एवं नगर अध्यक्ष मण्डल अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। नितिन राय ने बताया कि उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता 1998 में ली थी। विद्यार्थी जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कई दायित्वों में रह कर संगठन का काम किया है वे भाजपा युवा मोर्चा मवई मण्डल के महामंत्री रहे हैं साथ ही जिला भाजपा युवा मोर्चा में जिला मंत्री के साथ ही भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति में सदस्य रहे हैं वहीं केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के सांसद प्रतिनिधि भी रह चुकें है। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवानी के द्वारा निकाली गई राष्ट्रीय रथ यात्रा जब बिछिया पहुंची तो वे राम के बालरूप की भेषभूसा में चर्चाओं में आये थें रथयात्रा के दौरान ही भाजपा की विचारधाराओं से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा संगठन में काम करने का मन बनाया था जब भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन मुम्बई में हुआ तो उसमें श्री राय कार्यकर्ता के रूप में शामिल हुये यही नही श्री राय वर्ष 2004 में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारतीय के द्वारा निकाली गई यात्रा

No comments:

Post a Comment