BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
चोरी करने के बाद पसीजा चोर का दिल, छोड़ा माफीनामा, बताई क्‍या थी मजबूरी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, July 6, 2021

चोरी करने के बाद पसीजा चोर का दिल, छोड़ा माफीनामा, बताई क्‍या थी मजबूरी

 


दोस्त की जिंदगी बचाने चोर बना! चोरी करने के बाद छोड़ी चिट्ठी, लिखीं ये बातें

भिंड: शहर में चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां एक घर में चोरी के बाद फिल्मी अंदाज में चोर एक माफ़ीनामा चिट्ठी छोड़ कर गया है. दोस्त की जिंदगी खतरे में होने के चलते चोरी की वारदात चिट्ठी में लिख कर कबूली है और पैसे आने पर घर में फेंकने की बात भी लिखी है.


जानकारी के मुताबिक़ भिंड शहर के भीमनगर निवासी रीमा मौर्य ने कोतवाली थाना पहुंच कर अपने घर चोरी होने की सूचना देते हुए एफआईआर दर्ज कराई है. पीड़िता का कहना हैं की उसके पति छत्तीसगढ़ में एसएएफ में नौकरी करते हैं और वह भिंड में अपने बच्चों के साथ अकेली रहती है. हाल ही में 30 जून को वह मुरैना के पोरसा में अपने मायके गयी थी. घर पर ताला लगा हुआ था, सोमवार पांच जुलाई को जब वो घर वापस आयी तो घर में ताले टूटे मिलें और घर का कीमती सामान गायब था.

सोने चांदी के ज़ेवर ले गया चोर
पीड़िता के मुताबिक़ जब वह मायके से घर आई तो घर के बाहर का ताला लगा हुआ था लेकिन अंदर कमरे का ताला टूटा था, और उसके सूटकेस से सोने की दो अंगूठी, एक बेसर, बेंदा, कानों के बाला, एक पेंडल और चांदी की तीन जोड़ी पायलें, करधनी, तीन जोड़ी बिछिया, और बच्चों के कड़े चोरी हो गए थे. जिसकी जानकारी उसने पुलिस में दी है.

घर में छोड़ी इमोशनल चिट्ठी
इस चोरी में फिल्मी अन्दाज तब सामने आया जब महिला के घर चोरी के बाद एक चिट्ठी भी पुलिस के हाथ लगी है. जानकारी के मुताबिक़ चोर चोरी के बाद घर में एक इमोशनल चिट्ठी छोड़ गया है. जिसने उसने लिखा है कि जय हिंद, जय भारत, सॉरी दोस्त, मजबूरी थी, अगर मैं ये नहीं करता तो मेरे दोस्त की जान चली जाती, टेन्शन मत लेना, मेरे पास पैसे आते ही मैं तुम्हारे घर पैसे फेंक जाऊंगा.







चिट्ठी पुलिस को दी
पीड़ित महिला ने थाना कोतवाली में यह चिट्ठी सबूत के तौर पर पुलिस को सुपुर्द कर दी है. वहीं पुलिस भी मामले में अपराध क़ायम कर जांच में जुट गयी है. साथ ही घर के आसपास लगे सीसीटीवी फ़ुटेज भी खंगाले जा रहे है.

No comments:

Post a Comment