BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दबंगों ने छीनी किसान की जमीन और चलाया किसान की फसल में ट्रेक्टर कि किसान की पत्नी और किसान के साथ मारपीट... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 9, 2021

दबंगों ने छीनी किसान की जमीन और चलाया किसान की फसल में ट्रेक्टर कि किसान की पत्नी और किसान के साथ मारपीट...

 


         



रेवांचल टाईम्स - मामला केवलारी थाना अंतर्गत ग्राम ढुटेरा का है जहाँ केवलारी विधानसभा के भूतपूर्व विधायक के पी.ए. मधुसूदन चौकसे ने ग्राम ढुटेरा के निवासी देवेन्द्र डहेरिया व शिवकुमार डहेरिया की जमीन पर कर रखा था सालो से अवैध कब्जा खा रहे थे गरीब किसान की जमीन का अनाज और किसानो को दिखा रहे थे ठेंगा जिससे किसान परेशान होकर अपनी समस्या लेकर राजस्व विभाग गये तथा अपनी जमीन का सीमांकन के लिये आवेदन दिया जिस पर राजस्व विभाग के अधिकारी किसान की जमीन का सीमांकन करने पहुचे व अधिकारियों से कोतवाल द्वारा मधुसूदन चौकसे को अवगत कराया गया कि भूमि का सीमांकन हो रहा है आप आकर देख लीजिऐ जिस पर उसने आने से मना कर दिया। राजस्व विभाग के अधिकारियो के द्वारा सीमांकन करने पर पाया गया कि पीड़ित किसान की भूमि पर मधुसूदन चौकसे का अबैध कब्जा है, तब अधिकारियो का कार्य पूर्ण हो जाने के बाद आधिकरी वहाँ से चले गये तब किसान ने सीमांकन पर आयी अपनी भूमि पर किराये की ट्रैक्टर के द्वारा धान की फसल लगानी चाही जिस पर मधुसूदन चौकसे के बड़े भाई कल्लु चौकसे के द्वारा ट्रैक्टर चालक से मारपीट की गई साथ ही मधुसूदन चौकसे के बड़े भाई कल्लु चौकसे ने ट्रैक्टर का शीशा तोड़ दिया और कहा कि दोबारा इस भूमि पर ट्रैक्टर चलाने की कोशिश की तो तेरी ट्रैक्टर तोड़ फोड़ डालुगाँ ऐसा कहते हुए ट्रेक्टर की चाबी निकालकर खेत पर फेंक दी और गाली गलोज करते हुऐ वहाँ से चला गया जिसकी शिकायत निकट के केवलारी थाने मे की गई । जिस पर केवलारी थाना प्रभारी ने मधुसूदन चौकसे से कहा कि भूमि पर जिसका नाम है उसे भूमि पर फसल लगाने दो बोलकर मधुसूदन चौकसे को समझाया तब दोनो किसानो ने भूमि पर धान की फसल लगाई धान को उगे 15 दिन हुये ही थे की थाना प्रभारी के कहने बाद भी मधुसूदन चौकसे नही माना और भूमि पर लगी फसल पर ट्रैक्टर क्रमांक MP 22 AA 5720 चलवाकर सारी फसल बर्बाद करवा दिया फसल बर्बाद कर दिया बर्बादी देख किसान की पत्नी धनवती डहेरिया ने कहा की हमारी फसल बर्बाद क्यो की तब बिना कुछ बोले मधुसूदन चौकसे महिला को पीटने लगा और गाली देने लगा कहा कि ये खेत मे सालों से खेती कर रहा हूं और में ही करूंगा तुम मेरा कुछ नही बिगड़ सकते तुम्हे जहाँ लगे शिकायत करो मेरा कोई बाल बाका नही कर सकता है। तुम मेहरा समाज के लोग मेरा क्या बिगाड़ सकते हो मै विधायक का पी.ए. रह चुका हूँ मेरी पहुँच कहा कहा है समय आने दो बताता हूं और ऊपर तक मेरी पकड़ है तुम मेरा क्या बिगाड़ सकते हो मै एक फोन करता हूँ तो सारा थाना हिल जाता है जिससे परेशान होकर पीड़ित किसान और महिला ने उप पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए निष्पक्ष जांच की माँग की है।

No comments:

Post a Comment