BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन राजपाल के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन-- - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 16, 2021

सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन राजपाल के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन--




रेवांचल टाईम्स - मंडला मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं युवा कांग्रेस कमेटी मंडला के निर्देशन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं यूथ कांग्रेस मोहगांव के नेतृत्व में डीजल, पेट्रोल, गैस,एवं खाद सामग्री सहित सभी चीजों के बढ़ते दामों से प्रभावित आम जनमानस की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के साथ विगत दिवस भोपाल में जनमानस के हित में आयोजित आंदोलन के दौरान सरकार के द्वारा दमनकारी रवैया अपनाते हुए अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया गया। उपरोक्त विषय हेतु ज्ञापन के माध्यम से विरोध दर्ज किया गया। ज्ञापन महामहिम राज्यपाल के नाम मोहगाँव  नायब तहसीलदार वर्षा झारिया को ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिव कुमार मिश्रा, मोहगाँव मंडल अध्यक्ष हसीब खान, मूनू मंडल अध्यक्ष मानिक परते, इकबाल खान, सिंगारपुर मंडल अध्यक्ष प्रकाश पदम, युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अमरीश मिश्रा, कार्यवाहक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बलवीर सिंह धुर्वे, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष बजरंग कछवाहा,  ब्लाक  महामंत्री प्रफुल्ल पांडे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष शमशाद खान, विधायक प्रतिनिधि राधेशाह मरावी, रजा मलिक, आसिफ मलिक, महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तृप्ति पंद्रो, अंजलि कुशराम, जयपाल मार्को, राजेंद्र झारिया, फग्गन सिंह मरावी, हीरा सिंह उइके, सेवकराम उइके, गणेश नेताम, जनक लाल कुशराम, जिला सचिव राहुल गांधी विचार मंच सचिव जय बघेल सहित समस्त कांग्रेस संगठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

          कार्यक्रम के दौरान मोहगांव पुलिस प्रशासन सुरक्षा में मौजूद रहे। वही कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदर्शन शांति पूर्वक संपन्न हुआ।

No comments:

Post a Comment