रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के विकासखंड मोहगाँव अंतर्गत ग्राम पंचायत रयगाँव के पोषक ग्राम सालीवाडा में नहर निर्माण कार्य चल रहा है जोकि गुणवत्ता विहीन है। यह जानकारी रामलाल कोर्चे और प्रेम सिंह धुर्वे के द्वारा कलेक्टर को दिनांक 12/7/2021 दिन सोमवार को आवेदन के माध्यम से अवगत कराये। उन्होंने बताये कि सालीवाडा में नहर निर्माण का कार्य ग्रामीण यांत्रिकी विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है, उक्त निर्माण में प्रयोग होने वाली सामग्री अत्यंत निम्न कोटि की लगाई जा रही है तथा उक्त निर्माण बिना गुणवत्ता के किया गया है। जिस कारण उक्त निर्माण 6 माह भी पूरे नहीं हुए हैं उक्त नहर पूर्णतः टूट फूट गई है। जिस कारण नहर के किनारे स्थित किसानों की फसलें भी खराब हो सकती है। क्योंकि वर्तमान में बरसात का मौसम चल रहा है तथा क्षतिग्रस्त नहर यदि फूट जाती है तो वहां स्थित किसानों की फसलें पूर्णतः नष्ट हो जावेगी। नहर पूर्णतः क्षतिग्रस्त होने से रवि की फसल के समय नहर से पानी ना निकलने के कारण भी किसानों को पानी सिंचाई में अत्यंत परेशानी होगी। आवेदक गणों के द्वारा पूर्व में भी उक्त निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों को भी शिकायत की गई। लेकिन उनके द्वारा आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने शासन-प्रशासन से आवेदन की उचित जांच करा कर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जावे और नहर की पुनः नव निर्माण के आदेश दी जावे।
Thursday, July 15, 2021
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
मोहगांव के सालीवाडा में बन रही नहर निर्माण में हो रहा है गुणवत्ता विहीन कार्य बनते ही होने लगी जर्जर...
मोहगांव के सालीवाडा में बन रही नहर निर्माण में हो रहा है गुणवत्ता विहीन कार्य बनते ही होने लगी जर्जर...
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment