रेवांचल टाइम्स - मवई गुरुवार 15 जुलाई को जनपद मुख्यालय मवई के ग्रामीण एवम व्यापारी बड़ी संख्या में जनपद कार्यलय पहुंच , नायब तहसील दार एवम मुख्य कार्यपालन अधिकारी मवई को जिला कलेक्टर मंडला के नाम ज्ञापन सोपा ग्रामीणों का कहना है अभी हाल ही में कुछ माह पूर्व जैसी भयावह स्थिति दोबारा न बने कोरोना की संभावित तीसरी लहर से पूर्व पूर्ण सावधानी एवम सतर्कता हेतु,ज्ञापन सोपा गया ज्ञापन में प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित हाट बाजार में कुछ व्यापारियों द्वारा कोरोना गाइड लाइन को दर किनार कर मुख्यालय मवई बाजार लगा दी जाती है मुख्यालय मवई बाजार में छत्तीसगढ़, डिंडोरी जिला एवम बालाघाट जिले से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते है जिससे आगामी समय में परिस्थिति बिगड़ने की संभावनाओं को लेकर प्रशासन से अपील की गई मवई हाट बाजार में अनियंत्रित भीड़ को देखते हुए उचित व्यवस्था बनाने का कष्ट करे ज्ञापन लेकर मुख्य कार्यपाल अधिकारी मवई द्वारा आज ही उच्च अधिकारियों को उक्त जानकारी देने की बात कही,
ये रहे उपस्थित
उपसरपंच मवई संतोष रानू हरदहा,व्यापारी संघ अध्यक्ष भयंकर बोस, खुशीराम साहू, संदीप श्रीवास, एजाज खान, लक्ष्मी कांत पाठक, राकेश दीक्षित, बोधूं मरावी, प्रकाश साहू, नवीन भावरे, बलराम साहू, राजेंद्र साहू, दुष्यंत साहू, राकेश सारथी, मोनू मार्को शाहजाज खान,गुड्डू साहू, अमन साहू, गंगा बाई समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण जन ऊपस्थित रहे
रेवांचल टाइम्स से राकेश पटेल अंजनियॉ की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment