भाजपा के मंडल अध्यक्ष के छत्र छाया मैं फ़ल फूल रहे अबैध कारोबारियों के कारोबार, पत्रकारों ने दी शिकायत थाने में...
रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला के अंतर्गत आने वाले विकास खंड नारायणगंज मे सत्ता पक्ष भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज मिश्रा के खुले संरक्षण में चल रहे है, अवैध उत्खनन, जुआ, सट्टा, और गांव गांव में बिक रही अवैध शराब ,
वही सत्ता के नशे में चूर मंडल अध्यक्ष मनोज मिश्रा के द्वारा नारायणगंज मे चल रहे अवैध कारोबार को लेकर अगर पत्रकारों के द्वारा कोई खबर प्रकाशित की जाती है तो इनके द्वारा खुलेआम स्थानीय लोगों के बीच चौराहे में गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी तक दे डालते हैं वही दूसरी तरफ प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के द्वारा आये दिन अबैध कारोबार को लेकर नए नए कड़े नियम कानून की बात कही जा रही है, पर उन्हीं के कार्य कर्ताओ द्वारा बनाये गए नियम कानूनों को ठेंगा दिखाते नजर आ रहे है, क्या ऐसे में प्रदेश के मुखिया के द्वारा बनाये गए कड़े नियम कानून कभी भी संचालित हो पाएंगे ,
जानकारी के अनुसार नारायणगंज के स्थानीय पत्रकार के द्वारा प्रकाशित खबरों को लेकर मंडल अध्यक्ष मनोज मिश्रा के द्वारा पत्रकारों को गन्दी गन्दी गाली गलौज की और अबैध उत्तखन्न में प्रकाशित ख़बर को लेकर जान से मारने की धमकी तक दे डाली जिसके चलते आज सभी पत्रकारो ने लामबंद होकर थाना टिकरिया में एक लिखित शिकायत की गई, जिसमे पत्रकारों के द्वारा की गई शिकायत को गंभीरता से लेकर जांच की मांग की है।
वही इस घटना की जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदा अधिकारीयो को भी अवगत कराया गया है, मंडल अध्यक्ष के द्वारा किए गए इस अभद्रता पूर्वक किये गए व्यवहार से पत्रकारों में भारी रोष व्यप्त है।
इनका कहना है
अबैध कारोबारियों की अगर नारायणगंज से ख़बरे प्रकाशित की जाती है तो मंडल अध्यक्ष उनके पक्ष में आकर उल्टा पत्रकारों के साथ बुरा वर्ताव करते है। जिसकी हम सभी लोगो ने तंग आकर आज टिकरिया थाने में एक लिखित शिकायत की है और जांच की मांग की है।
बेनी लाल सिंगरौर
पत्रकार नारायणगंज


No comments:
Post a Comment