BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
तमंचा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़,5 हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक में बेचते थे; पुलिस ने छापामार कर 3 को दबोचा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, July 12, 2021

तमंचा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़,5 हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक में बेचते थे; पुलिस ने छापामार कर 3 को दबोचा



सहारनपुर में क्राइम ब्रांच और थाना कोतवाली नगर ने अवैध रूप से तमंचा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ की किया है। पुलिस ने गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस भारी मात्रा में अवैध असलहा बनाने के सामान के साथ दर्जनों तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।

असलहा फैट्री पर छापा, तीन गिरफ्तार सोमवार को मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच और थाना कोतवाली नगर के गढ़ीमलूक के बीएसएनल टॉवर के पास से अवैध असलहा बनाने वाली फैट्री पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों का पहचान शामली के गांव कबीरपुर ख्वाजपुर निवासी मुकरीम, गांव बरनावी निवासी शाहदीन और मेरठ के मोहल्ला लक्खीपुर निवासी आबिद के रूप में हुई है। पुलिस इस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

5 हजार में तमंचा और 25 हजार में पिस्टल बेचते थे एसएसपी एस चिनप्पा ने अवैध तमंचा फैक्ट्री का खुलासा करते हुए बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों का एक गरोह है। जो जगह बदल बदलकर असलहों को तैयार करके खरीदारों से मुंहमांगी कीमत वसूलते थे। आरोपी एक पिस्टल 25 हजार और तमंचा 5 हजार रुपये में बेचते थे। उन्होंने बताया कि इनमें से एक आरोपी शाहदीन थाना कैराना से गैंगेस्टर एक्ट में वांछित है। तीनों आरोपियों को जेल भेज जा रहा है।

भारी संख्या में असलहा और कारतूस बरामद पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से छापेमारी के दौरान 2 पिस्टल, 12 तमंचे 9 जिंदा कारतूस सहित मारी मात्री में असलहा बनाने का सामान बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक तीनों की आरोपी पेशेवर अपराधी हैं और शामली और सहारन सहित कई थानों में इनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।

No comments:

Post a Comment