Breaking

revanchal times new

जिले में अब तक 450.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

मण्डला 25 जुलाई 2021



जिले में इस वर्ष एक जून से 25 जुलाई के दौरान 450.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 436.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 14.2 मिलीमीटर कम वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 जुलाई को मंडला तहसील में 32.2 मिमी., नैनपुर में 43.3, बिछिया में 18.8, निवास में 39.4, घुघरी में 21.7 एवं नारायणगंज में 8 मिमी. वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार 25 जुलाई को जिले में 25.7 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post