मण्डला 5 जुलाई 2021
कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशन में जिले में विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए दूरस्थ ग्राम पंचायतों में निवासरत छात्रों में वैज्ञानिक अभिरूचि विकसित करने एवं पाठ्यक्रम संबंधी प्रायोगिक कार्य करवाने के लिए समस्त विकासखण्ड में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के संयोजन में चलित प्रयोगशाला (मोबाइल लैब) का भ्रमण एवं प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के बिछिया ब्लॉक में ग्राम मांगा, काताजर एवं मंडला ब्लॉक में बकौरी ग्राम पंचायत, नैनपुर ब्लॉक में जेवनारा एवं छत्तरवाड़ा, मवई ब्लॉक में ग्राम टिकरा माल, मंगली, मोहगांव एवं बसनी में चलित प्रयोगशाला (द्वितीय चरण) का आगमन हुआ तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति में शिक्षकों द्वारा पाठ्यक्रम संबंधी प्रायोगिक कार्य कराये गये, साथ ही विद्यार्थियों ने भी सभी प्रयोगों को किया एवं समझा जिससे विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया। प्रायोगिक कार्यक्रम में कार्यस्थल पर कुल 142 विद्यार्थी, 19 शिक्षक एवं 21 ग्राम के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment