BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पानी की समस्या:टूटी पड़ी है पाइप लाइन, 5 वर्षो से पानी के लिए भटक रहे हैं लोग - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 16, 2021

पानी की समस्या:टूटी पड़ी है पाइप लाइन, 5 वर्षो से पानी के लिए भटक रहे हैं लोग






 5 वर्षो से बिसौरा पंचायत वार्ड नं.06 में पानी के लिए जूझ रहे ग्रामीणजन 


वार्ड के लोगों का कहना – हमारे साथ किया जाता है भेदभाव,,लेकिन समस्या का समाधान करने वाला कोई नहीं 

रेवांचल टाइम्स:– एक ओर भारत सरकार और प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन हर घर नल जल योजना कार्यक्रम चला रहे , ताकि लोगों को पानी की समस्याओं से न जूझना पड़े बही अभी भी कई ग्राम स्तर पर लोग पानी के लिए त्राहि-त्राहि है ऐसा ही एक मामला बिसौरा ग्राम पंचायत का है बिसौरा ग्राम में लोग 5 वर्षों से पानी पानी को तरस रहे है परंतु उनकी फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है जानकारी के अनुसार इस वर्ष भी पूरी गर्मी निकल गई पर वार्ड वासी पानी के लिए तरसते रहे लेकिन पंचायत के कानों में जूं तक नहीं रेंगी लोगो का कहना है की पानी के लिए 1 किलोमीटर दूर श्मशान घाट जाना पड़ता है ऐसा प्रतीत हो रहा है की मध्य प्रदेश सरकार की हर घर नल जल योजना फेल होती हुई नजर आ रही है।


 अलग अलग भिन्न भिन्न भागों में बटी पाइप लाइन 


जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 06 में  बिछी पाइपलाइन सालों से टुकड़े टुकड़े में बिखरी पड़ी हुई है वार्ड वासी पानी के लिए त्राहि-त्राहि हो रहे हैं, वार्ड वासियों को पीने के पानी के लिए काफी मशक्कत करना पड़ता है इतनी गंभीर समस्याओं को देखते हुए भी प्रशासन का एवं पंचायत का इस ओर कोई ध्यान नहीं है ग्रामीणों द्वारा पंचायत में सरपंच को और सचिव को कई बार सूचित किया गया शिकायत कि गई परंतु इस ओर किसी भी प्रकार का कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वार्ड वासियों का कहना है कि कई बार निवास जनपद में भी शिकायत दी गई है परंतु जिम्मेदारों के द्वारा किसी भी प्रकार का न्याय नहीं मिला है।


 ग्रामीणों का कहना 181 में अनेकों बार की गई शिकायत परंतु कोई हल नहीं


बिसौरा ग्राम के निवासियों का कहना है की उनके द्वारा कई बार 181 में शिकायत दर्ज कराई गई है परंतु शिकायत पर ध्यान न देते हुए शिकायत को पंचायत द्वारा झूठी जानकारी देकर कि शिकायत का निराकरण कर दिया गया है शिकायत को बंद करा दिया जाता है। ग्राम वासियों का कहना है कि हमें शिकायत करने के लिए और हमारी समस्याओं का समाधान करने के लिए 181 ही हमारे लिए सबसे बड़ा सहारा है परंतु उससे भी हमारी शिकायतों का हल नहीं निकल पा रहा है।


 इनका कहना है 

 वार्ड वासी – महेंद्र चक्रवर्ती

विगत 5 वर्षों से हमारे यहां वार्ड नंबर 6 में पानी की समस्या गहराई हुई है। जबकि वार्ड नंबर 6 के मुकाबले अन्य वार्डों में पानी की समस्या कम है परंतु सरपंच सचिव का इस ओर कोई ध्यान नहीं है पंचायत द्वारा भेदभाव तरीके से काम किया जा रहा है अन्य वार्डों में पानी की सप्लाई अच्छी होती है परंतु हमारे वार्ड में भेदभाव किया गया है हमने कई बार 181 में भी शिकायत दर्ज कराई है परंतु हमारी शिकायत को दरकिनार करते हुए पंचायत द्वारा झूठी जानकारी देकर बंद करा दिया जाता है, विगत वर्षों से पाइपलाइन को मेंटेनेंस के नाम पर खोल कर छोड़ दिया गया है । पाइप लाइन में जगह जगह होल हो गए है। शिकायत सुनने के बाद भी पंचायत द्वारा कोई भी एक्शन नहीं लिया जाता है। हमने पंचायत में कई बार शिकायत भी की परंतु इस ओर किसी भी प्रकार का कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।


       


 वार्ड वासी – लखन कुलेश इनका कहना है, हमारे वार्ड में पानी की बहुत बड़ी समस्या है हमें पानी लेने के लिए 1 किलोमीटर दूर श्मशान घाट जाना पड़ता है पंचायत में भी हमने कई बार शिकायत कराई है परंतु पंचायत द्वारा हमारी शिकायत का निराकरण नहीं किया जाता हमने 181 में भी कई बार शिकायत की परंतु हमारी शिकायत पर कोई अमल नहीं किया जाता हमें पानी के लिए बहुत ज्यादा मशक्कत करनी पड़ती है। तब जाकर थोड़ा बहुत पानी मिल पाता है में शासन प्रशासन से निवेदन करना चाहता हूं कि हमें इस समस्या से निकाल कर न्याय दिया जाए।





रेवांचल टाइम्स निवास से देवेंद्र चौधरी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment