BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, हजारों की दवाईयां जलकर हुईं खाक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, June 20, 2021

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, हजारों की दवाईयां जलकर हुईं खाक



जबलपुर। उखरी चौकी स्वास्थ्य केन्द्र में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब केन्द्र से धुंए का भारी गुबार निकलने लगा और देखते ही देखते केन्द्र आग की लपटों में घिर गया। जिसके बाद तत्काल नगर निगम फायर ब्रिगेड को मौके पर सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन हजारों की दवाईयां आदि जलकर खाक हो गयीं। अभी तक हुई जांच में पाया गया है कि केन्द्र में वाटर मोटर में शॉट सर्किट के चलते आग भड़क गयी।

डॉक्टर आदित्य नेमा, उखरी चौकी स्वास्थ्य केन्द्र ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य केन्द्र में आग लगने के बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जिसके बाद आग पर तो काबू पा लिया गया। लेकिन तब तक हजारों की गोली-दवाईयां जलकर स्वाहा हो गयीं। इतना ही नहीं श्री नेमा ने बताया कि यदि जल्द ही आग पर काबू नहीं पाया जाता तो किसी बड़ी घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता था। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। केन्द्र मेें आग लगने के बाद मौके पर पुलिस टीम भी पहुंची थी। मामले की जांच जारी है।

No comments:

Post a Comment