BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के भाव में की भारी बढ़ोतरी, जानें आज का भाव - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, June 26, 2021

तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के भाव में की भारी बढ़ोतरी, जानें आज का भाव



Petrol and Diesel Prices Today 26 June 2021: शुक्रवार को भारतीय घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रहने के बाद शनिवार को एक बार फिर भाव में इजाफा हुआ है. तेल कंपनियों ने आज यानी 26 जून को पेट्रोल-डीजल के दाम में जबरदस्त इजाफा किया है. दिल्ली में पेट्रोल 35 प्रति लीटर और डीजल 35 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है. इस बढ़ोतरी के साथ ही दिल्ली में पेट्रोल (Petrol Price Today) 98.11 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. वहीं डीजल (Diesel Price Today) की कीमत 88.65 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

जानें प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में इस प्रकार है...

शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 98.11 88.65
मुंबई 104.22 96.16
कोलकाता 97.99 91.49
चेन्नई 99.18 93.22


पटना में भी पेट्रोल 100 पार
> भोपाल में पेट्रोल 106.35 रुपये और डीजल 97.37 रुपये प्रति लीटर.
> रांची में पेट्रोल 93.82 रुपये और डीजल 93.57 रुपये प्रति लीटर.
> बेंगलुरु में पेट्रोल 101.39 रुपये और डीजल 93.98 रुपये प्रति लीटर.
> पटना में पेट्रोल 100.13 रुपये और डीजल 94.00 रुपये प्रति लीटर.

क्या रहे शुक्रवार को दाम?

शुक्रवार को तेल की कीमतों में स्थिरता के कारण दिल्ली में पेट्रोल 97.76 रुपये प्रति लीटर और डीजल (Diesel Price Today) 88.30 रुपये प्रति लीटर पर रहा. इससे पहले गुरुवार को पेट्रोल 26 पैसे प्रति लीटर और डीजल 27 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था. इस बढ़ोतरी के साथ पूरे देश में इन पेट्रोलियम उत्पादों के रेट नई ऊंचाई पर पहुंच गए.

लगातार बढ़ीं कीमतों की वजह से शुक्रवार तक 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों- राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा और लद्दाख में पेट्रोल का रेट 100 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर चुका था. मेट्रो शहरों में मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर है और अब चेन्नई में दरें इस दिशा में बढ़ रही हैं.

शुक्रवार को बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
> दिल्ली में पेट्रोल 97.76 रुपये और डीजल 88.30 रुपये प्रति लीटर.
> मुंबई में पेट्रोल 103.89 रुपये और डीजल 95.79 रुपये प्रति लीटर.
> कोलकाता में पेट्रोल 97.63 रुपये और डीजल 91.15 रुपये प्रति लीटर.
> चेन्नई में पेट्रोल 98.88 रुपये और डीजल 92.89 रुपये प्रति लीटर.
> भोपाल में पेट्रोल 105.99 रुपये और डीजल 97.00 रुपये प्रति लीटर.
> रांची में पेट्रोल 93.55 रुपये और डीजल 93.20 रुपये प्रति लीटर.
> बेंगलुरु में पेट्रोल 101.03 रुपये और डीजल 93.61 रुपये प्रति लीटर.
> पटना में पेट्रोल 99.80 रुपये और डीजल 93.63 रुपये प्रति लीटर.
> चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.02 रुपये और डीजल 87.94 रुपये प्रति लीटर.
> लखनऊ में पेट्रोल 94.95 रुपये और डीजल 88.71 रुपये प्रति लीटर.

ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं. ऐसे में आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए करें.

रोज अपडेट होती है पेट्रोल-डीजल की कीमत
बता दें कि विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं.

No comments:

Post a Comment