BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आंगनबाडी आशा कार्यकर्ताओं ने निवास BMO व SDM को ज्ञापन सौंपकर 6 दिवसीय हड़ताल की चालू - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, June 26, 2021

आंगनबाडी आशा कार्यकर्ताओं ने निवास BMO व SDM को ज्ञापन सौंपकर 6 दिवसीय हड़ताल की चालू

 


रेवांचल टाइम्स - मंडला-सम्पूर्ण मध्यप्रदेश मे आशा कार्यकर्ताओं हड़ताल जारी है वही  मंडला जिले मे सहित सभी जगह आशा कार्यकर्ताओं ने अपने सारे काम बंद कर अपनी मांगों को पूरी करवाने के लिये हड़ताल पर बैठी हुई है वही आज निवास विकासखण्ड में भी सभी जगह से पहुंची आशा कार्यकर्ताओं एक जुट होकर सबसे पहले हमारी मांगे पूरी करो के नारे बाजी करते हुये निवास स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर निवास BMO  डॉ विजय पेगवार को ज्ञापन सौपा व उसके बाद अनुविभागीय दंडाअधिकारी निवास को ज्ञापन सौपा बताया की आज दिनांक तक हम लगातार कम पैसों से काम कर रहे। व हमें थोड़ी थोड़ी कर पैसे दिये जाते है। जिससे हमारी जीविका नहीं चल सकती। इसलिए हमें एक साथ वेतन मिलना चाहिये व हमारी और भी मांगे जिनके और सरकार ध्यान दे व शासन प्रशासन के हम जबाबदेह अधिकारीयों से अनुरोध करते है की वो हमारी मांगो को आगे बैठे अधिकारीयों तक भेजे ताकि सरकार तक बात पहुंच सके और हमारी मांगे पूरी हो सके जिसके के लिये आज दिनांक 25/06/2021 दिन शुक्रवार से 6 दिवसीय तक हड़ताल करते हुए अपना काम बंद रखेंगी जिसके लिये उन्होंने निवास BMO व अनुविभागीय दंडा अधिकारी को ज्ञापन सौपा।इस अवसर पर निवास ब्लॉक की समस्त आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।....


रेवांचल टाइम्स निवास से देवेंद्र चौधरी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment