BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
समस्त नगरीय क्षेत्रों में रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक नाईट कर्फ्यू रहेगा प्रभावशील - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, June 27, 2021

समस्त नगरीय क्षेत्रों में रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक नाईट कर्फ्यू रहेगा प्रभावशील

जिले में लागू प्रत्येक रविवार (शनिवार रात्रि 10 बजे से सोमवार प्रातः 6 बजे तक) का जनता कर्फ्यू हटाने के आदेश जारी



मण्डला 27 जून 2021

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट मीना मसराम ने म.प्र. शासन गृह विभाग भोपाल के परिपत्र 26 जून 2021 में दिए गए दिशा-निर्देश के अनुक्रम में मण्डला जिले में कोविङ-19 के संक्रमण की स्थिति से जनसामान्य के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए कलेक्टर कार्यालय से 15 जून 2021 को जारी आदेश में आंशिक संशोधन कर नए आदेश जारी कर दिए हैं। जारी संशोधित आदेश के तहत् संपूर्ण जिले में प्रत्येक रविवार (शनिवार रात्रि 10 बजे से सोमवार प्रातः 6 बजे तक) जनता कर्फ्यू हटाया गया है। जिले के समस्त नगरीय क्षेत्रों में कोविड-19 के रोकथाम के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रविवार को समस्त अनुमत्य गतिविधियों जैसे समस्त दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, होटल, रेस्टारेंट आदि खोले जा सकेंगे। जिले के समस्त नगरीय क्षेत्रों में रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक नाईट कफर््यू पूर्ववत प्रभावशील रहेगा।


No comments:

Post a Comment