BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पौधारोपण फल वितरण कर मनाया स्थापना दिवस - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, June 27, 2021

पौधारोपण फल वितरण कर मनाया स्थापना दिवस





रेवांचल टाईम्स - केवलारी अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक एवं अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया जीके आह्वान पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत महामंत्री बेटू जी चंदेल के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अशोक बंदेवार एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अंकित ठाकुर के नेतृत्व में सिवनी जिले में अनेक स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के तीसरे स्थापना दिवस का कार्यक्रम अलग-अलग जगहों पर किया जा रहा है ।इसी कड़ी में स्थापना दिवस सप्ताह के चलते केवलारी नगर में उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में स्थित हनुमान जी महाराज के मंदिर में संगठन द्वारा श्री राम जय राम जय जय राम भजन कीर्तन, हनुमान चालीसा पाठ एवं नगर के अनेक स्थानों में नीम, जामुन ,आम, बिही, ऐसे फलदार एवं छायादार पौधों का पौधारोपण किया गया, एवं साथ ही उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा पौधों को गोद लेकर उनके देखरेख की जिम्मेदारी ली गई । कार्यक्रम के अंत में सिविल हॉस्पिटल केवलारी में मरीजों को फल वितरण किया गया अंत में केवलारी नगरीय क्षेत्र राष्ट्रीय बजरंग दल नगर संयोजक के पद पर विजय विश्वकर्मा एवं राष्ट्रीय बजरंग दल प्रखंड महामंत्री के रूप में नितिन डेहरिया की घोषणा की गई। उक्त अवसर पर

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद जिला  अध्यक्ष अशोक बंदेवार ब्लॉक अध्यक्ष केवलारी संतोष सिंगरहा, राष्ट्रीय बजरंग दल जिला महामंत्री बसंत यादव, ब्लॉक महामंत्री राजेश बघेल,दिपक तिवारी ,शिवम सिंगराहा,मुकेश विश्वकर्मा,भानू पाठक,नितिन डेहरिया,अभिनय सिंगारे,प्रखर सिंगराहा,हर्षित सिंगराहा एवं संगठन के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अखिलेश श्रीवास के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment