BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जघन्य हत्या..... थाना बरेला अंतर्गत ग्राम हिनौतिया भोई में वृद्ध की हत्या - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, June 8, 2021

जघन्य हत्या..... थाना बरेला अंतर्गत ग्राम हिनौतिया भोई में वृद्ध की हत्या

 

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा पहुंचे  घटना स्थल,  अज्ञात आरोपी की तलाश पतासाजी के संबंध में दिये आवश्यक दिशा निर्देश


               थाना बरेला में आज दिनाॅक 8-6-21 को ग्राम हिनौतिया भोई में शिव मंदिर के पास वृद्ध की मृत पडे होने की सूचना पर थाना प्रभारी बरेला श्री सुशील चैहान हमराह स्टाफ को लेकर मौके पर पहुंचे जहाॅ अशेाक मार्को उम्र 47 वर्ष निवासी हिनौतिया भोई ने बताया कि आज सुबह 6-30 बजे उसकी बेटी ने बताया कि शिवमंदिर के पास बब्बा को किसी ने मारा है जो खून से लथपथ पड़े हैं। जानकारी मिलने पर अपने भाई एवं गाॅव के लोगो के साथ शिवमंदिर के सामने जहाॅ पिता बिस्तर लगाकर सोये थे के पास पहुंचा, देखा कि मंच में उसके पिता गोपाल मार्को उम्र 70 वर्ष मृत हालत मे पडे थे, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके पिता गोपाल मार्केा पर किसी धारदार चीज से हमला कर सिर के नीचे माथे में, बाये गाल में, दाहिने तरफ आंख  के पास, गले में चोटे पहुंचाते हुये हत्या कर दी गयी है।



               घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, सूचना पर उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अपूर्वा किलेदार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री संजय कुमार अग्रवाल तथा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.), मौके पर पहुंचे।

वरिष्ठ अधिकारियों एवं सूचना पर पहुंची एफ.एस.एल. टीम, डाॅग स्क्वाड की उपस्थति में पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमंाक 343/21 धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।

                 पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री संजय कुमार अग्रवाल, उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीए श्रीमति अपूर्वा किलेदार, के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरेला श्री सुशील चैहान के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी है। गठित टीम कें द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु परिजनों एवं आसपास  रहने वालों से पूछताछ की जा रही है ।

           प्रारम्भिक पूछताछ पर पता चला है कि  गोपाल मार्को व्हीकल फैक्ट्री से मैकेनिक के पद से लगभग 10 वर्ष पूर्व रिटायर्ड हुये थे,  रिटायर्ड होने के बाद  पारिवारिक शंकर  जी का मंदिर  जो कि घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर है मंदिर के चारों तरफ लगभग 5 एकड़ जमीन है, मंदिर से लगभग 15 फुट की दूरी पर 2 कमरे का कच्चा मकान बना हुआ है में रहते थे, पत्नि एवं बेटे गाॅव में हीं रहते हैं।

No comments:

Post a Comment