BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मण्डला: कलेक्टर हर्षिका सिंह ने किया वृक्षारोप - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, June 5, 2021

मण्डला: कलेक्टर हर्षिका सिंह ने किया वृक्षारोप



मण्डला 5 जून 2021


कलेक्टर हर्षिका सिंह ने 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रपटा घाट स्थित रानी दुर्गावती उद्यान में वृक्षारोपण किया। उन्होंने वृक्षारोपण के पूर्व सूबबूल के वृक्ष की पूजा कर अंकुर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वृक्षारोपण के पश्चात् उन्होंने कहा कि हम सभी को महत्वपूर्ण अवसरों पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि अपने जन्मदिवस या अन्य विशेष दिनों में एक पौधा जरूर रौपें। हम सभी को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए। श्रीमती सिंह ने जिलेवासियों से कहा कि अंकुर कार्यक्रम से ज्यादा से ज्यादा जुड़ें। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति अंकुर कार्यक्रम के तहत् पंजीयन कराकर अपनी गतिविधियों की जानकारी ऐप्प के माध्यम से साझा कर सकते हैं।



No comments:

Post a Comment