BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मण्डला: अंकुर योजना के पंजीयन में मंडला चौथे स्थान पर, मुख्यमंत्री ने दी बधाई - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, June 5, 2021

मण्डला: अंकुर योजना के पंजीयन में मंडला चौथे स्थान पर, मुख्यमंत्री ने दी बधाई


 

अंकुर योजना के पंजीयन में मंडला चौथे स्थान पर, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

 



5 जून 2021

अंकुर योजना के अंतर्गत प्रदेश में सर्वाधिक पंजीयन करने वाले जिलों में मंडला जिला चौथे स्थान पर है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। साथ ही उन्होंने जिले की कु. रिया हरदहा और जितेंद्र चंद्रोल से वीसी के माध्यम से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रिया हरदहा से बात करते हुए उन्हें वृक्षारोपण के लिए मिली प्रेरणा के बारे में जानकारी ली। रिया ने बताया कि मुझे समाचार पत्रों व कॉलेज के टीचरों के माध्यम से वृक्षारोपण करने की प्रेरणा मिली। रिया ने बताया की पेड़ लगाने से वायु प्रदूषण ठीक होगा साथ ही मृदा संरक्षण भी होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रिया के विचारों की सराहना की। साथ ही उन्होंने कहा कि अपने कॉलेज के दोस्तों के साथ कॉलेज परिसर में भी पौधे लगायें और उनकी देखभाल करें।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ज़िले के दूसरे प्रतिभागी जितेंद्र चंद्रोल से भी बात की। जितेन्द्र ने बताया कि अपने माँ के जन्म दिवस के अवसर पर अपनी पत्नी के साथ पौधे लगाये। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जितेन्द्र के इस विचार की सराहना की एवं प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सभी को विशेष अवसरों पर पौधे लगाने चाहिए, इससे आत्मीय ख़ुशी मिलती है व पर्यावरण सुरक्षित भी होता है।

No comments:

Post a Comment