BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सिवनी विधायक ने कोरोना से मृत अंजानो की अस्ति विसर्जन कर कराई तेरहवीं पूजन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, June 19, 2021

सिवनी विधायक ने कोरोना से मृत अंजानो की अस्ति विसर्जन कर कराई तेरहवीं पूजन...





रेवांचल टाईम्स:- कोरोना काल के दौरान दिवंगत हुए लोगों की आत्मशांति के लिए सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक  दिनेश राय मुनमुन द्वारा भारतीय संस्कृति अनुसार संपूर्ण कर्मकांड विधी विधान से कराऐ गये।


ज्ञात होवे कि कोरोना काल के दौरान मोक्षधामों व अस्थाई दाह स्थलों मे दिवंगतों के किये गये दाह संस्कार के उपरांत मोक्षधामों व अस्थायी दाह स्थलों पर बिखरी  हुईं दिवंगतों की अस्थियों को कतिपय  कारणों से उनके पारिवारिक परिजन विर्सजित नही कर पाये है, उक्त मोक्षधामों मे बिखरी हुई अस्थियों को कई प्रकार से नुकसान पहुंच रहा था।आज दिन - शुक्रवार, दिनांक 18/06/2021 को प्रातः 8:30 बजे विधायक  दिनेश राय मुनमुन  द्वारा साथियों, कार्यकर्ताओं के साथ सिवनी के बबरिया स्थित मोक्षधाम पहुंचे। तथा 9:30 बजे नगर पालिका के छिडिया पलारी स्थित अपशिष्ट प्रबंधन केन्द्र मे बने अस्थायी मोक्षधाम पहुंचकर अस्थियों को एकत्रित कर मां वैनगंगा मे प्रवाहित करने हेतु लखनवाडा घाट पहुचे। जहां पर विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा पंडित उपेन्द्र तिवारी व भूपेन्द्र तिवारी की उपस्थिति मे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अस्थियों को मां बैनगंगा मे प्रवाहित किया गया। इसके उपरांत विधायक दिनेश राय मुनमुन ने दिवंगत आत्माओं के मोक्ष हेतू पिण्डदान, गीता पाठ कराया जाकर तेरहवीं व वर्शी आदि के कर्मकांड पूर्ण विधी विधान के साथ संपन्न कराये। तत्पश्चात 11कन्याओं एवं 13 वेदपाठी ब्राह्मणों को भोज कराया गया। इसके साथ ही दान दक्षिणा देकर  दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से  प्रार्थना की गयी।

इस अवसर पर श्याममिलन पांडे , सरपंच रामकिशोर यादव , राजेश त्रिवेदी , संजय पप्पू सोनी, प्रियक मोंटी तिवारी , रवि सनोडिया, अखिलेश पांडे, अखिलेश खेडीकर,देवेन्द्र बघेल , अजय पांडे , युवराज राहंगडाले, सतीश दुबे ,  मनीष मोनू मिश्रा  , अंकित दुबे , नरेशगिरी गोस्वामी , संजय मंडल , संतकुमार "अब्बू" गहलोत , निशांत भारद्वाज , सतीश डहेरिया, सुशील तिवारी, बसंत बघेल, दुर्गाप्रसाद रामसाधक , अभय श्रीवास्तव , आजीत कुमार जापानी जैन , शिव नारायण ठाकुर , विजय सनोडिया , राजेश शिवहरे , संदीप नायर , मनीष बघेल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नवनीत पांडे, एवं मीडिया प्रभारी जिब्राईल मंसूरी आदि की उपस्थिति रही ।


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment