BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
संडे लॉकडाउन का उल्‍लंघन करना पड़ा भरी ....नाबालिग लड़कों का चड्डी में निकाला जुलूस!! पुलिस ने उठक- बैठक भी लगवाई …. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, June 22, 2021

संडे लॉकडाउन का उल्‍लंघन करना पड़ा भरी ....नाबालिग लड़कों का चड्डी में निकाला जुलूस!! पुलिस ने उठक- बैठक भी लगवाई ….



भोपाल. मध्‍य प्रदेश की भोपाल पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंखन करने के आरोप में नाबालिग लड़कों को अजीबोगरीब सजा दी. पुलिस ने उन्‍हें अंडर गारमेंट्स पहना कर सड़क पर दौड़ाया. इतना ही नहीं पुलिस ने उनसे उठक- बैठक भी लगवाई. वीआईपी रोड पर नाबालिग लड़कों को पुलिस ने जूलुस के रूप में दौड़ाया. इस दौरान पुलिस की गाड़ी आगे-आगे चल रही थी और पीछे-पीछे नाबालिग बच्चे चल रहे थे. दरअसल, इन बच्चों का कसूर इतना था कि ये संडे लॉकडाउन के दौरान वीआईपी रोड स्थित बड़े तालाब के किनारे नहाने आए थे. मौके पर मौजूद गोताखोरों ने सबसे पहले पुलिस की मदद से उनके कपड़ों को छुपा दिया और इसके बाद पुलिस के साथ मिलकर उनका बेशर्मी वाला जुलूस निकलवाया.

यह घटना रविवार की है. वीआईपी रोड पर हमेशा गोताखोर तैनात रहते हैं. इनकी तैनाती इसलिए की गई है, ताकि कोई भी बड़े तालाब में कूदकर खुदकुशी न कर सके. कई बार इन गोताखोरों ने लोगों की जान बचाने का काम भी किया है, लेकिन इन गोताखोरों ने नाबालिग बच्चों की ऐसी तस्वीर और वीडियो बनाए जो शर्मसार करने वाले हैं. इन गोताखोरों का साथ बढ़-चढ़कर पुलिस ने भी दिया. पुलिस ने गोताखोरों के साथ मिलकर बच्चों के कपड़ों को छुपाया और इसके बाद बकायदा वीडियो बनवाते हुए उन्हें उठक-बैठक करवाई और जुलूस निकाला.

No comments:

Post a Comment