Breaking

revanchal times new

तांत्रिक ने महिला को गर्म चिमटे से जलाया.....फिर जो हुआ खबर पढ़कर सन्न रह जाएंगे आप



यूपी के फतेहपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. यहां पर सिरदर्द की शिकायत लेकर एख महिला तांत्रिकों के पास पहुंची. उसका इलाज करने के नाम पर उन दो तांत्रिकों ने उसके साथ कुछ ऐसा किया जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. महिला का इलाज करने के लिए तात्रिक ने उसपर गर्म चिमटे से कई बार वार किया और उसके हाथ-पैर दाग दिए. इसके बाद उसके साथ रात भर मार-पीट की गई. बताया जा रहा है कि महिला के ससुर ने ही तांत्रिकों को घर बुलाया था.

भाई ने अस्पताल में कराया भर्ती
मामल बिंदकी इलाके का है. महिला के साथ हुई इस वारदात की जानकारी जब महिला के भाई को हुई तो वह उसके घर पहुंचा और अस्पताल ले गया. साथ ही, इसकी शिकायत पुलिस चौकी में की गई.

कई दिनों से थी सिर दर्द की शिकायत
मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, रोटी गांव की निवासी महिला अनीता देवी 30 साल की है. कई दिनों से उसे सिर दर्द की परेशानी थी, जो सही नहीं हो रही थी. ऐसे में उसके ससुर ने तय किया कि उसका इलाज काला जादू से कराएंगे और मंगलवार की शाम को दो तांत्रिकों को घर बुला लिया.

सुबह अनीता बेहोश मिली और तांत्रिक जा चुके थे
घरवालों का आरोप है कि इन तांत्रिकों ने इलाज का नाटक कर अनीता देवी के हाथ-पैरों पर गर्म चिमटे से हमला किया और पूरी रात उसकी पिटाई की. सुबह होने तक अनीता बेसुध हो गई, जिसके बाद तांत्रिक वहां से चले गए. परिजनों ने बताया कि गर्म चिमटे के प्रहार से उसके हाथ पैर पर छाले और फफोले पड़े हुए थे.

पुलिस ने ससुर को लिया हिरासत में
बुधवार सुबह इस बात की खबर अनीता के भाई जयनारायण को लगी तो वह आनन-फानन में उसके घर पहुंचा. जयनारायण ने ससुर पर गुस्सा जताया और अनीता को पास के ही सीएचसी में भर्ती कराया गया. इसके बाद ससुर और तांत्रितों के खिलाफ पुलिस में जाकर रिपोर्ट दर्ज की. फिलहाल पुलिस का कहना है कि ससुर को हिरासत में ले लिया गया है और दोनों तांत्रिकों के बारे में पूछताछ जारी है.



Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new