BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विद्युत वितरण के आउटसोर्स कर्मचारियों ने डिंडोरी विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन सौंपकर बताई अपनी समस्याएं... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 23, 2021

विद्युत वितरण के आउटसोर्स कर्मचारियों ने डिंडोरी विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन सौंपकर बताई अपनी समस्याएं...

 


विद्युत विभाग में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने विद्युत मंडल के सामने किया प्रदर्शन डिंडोरी विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन सौंपकर बताई अपनी समस्याएं...


रेवांचल टाइम्स, :- आदिवासी बाहुल्य डिंडौरी जिले में बिजली कंपनी के ठेकेदार की मनमानी से परेशान आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर चले गये है कर्मचारियों का कहना है कि वर्तमान में बिजली कंपनी के ठेकेदार द्वारा एक सूची जारी कर पुराने कर्मचारियों को निकाल कर नये सिरे से भर्ती की जा रही लगभग 15 वर्षो से हम लगातार कंपनी को अपनी सेवा दे रहे है, पर नई ठेका कंपनी के लोग एक तरफ हमारी नियुक्ति के लिए रुपये की मांग कर रहे है जिसकी हमने शिकायत भी की है पर कोई कार्यवाही न कर हमारे 15 साल के अनुभव को दर किनार करते हुए नये मापदंडों के आधार पर योग्यता का प्रमाण पत्र मांग रहे है, जबकि हम पूर्व में निर्धारित योग्यता से चयनित हुए थे, हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि ठेका कंपनी की मनमानी पर रोक लगाते हुए हमें यथावत नियुक्त किया जाए और सोशल वर्कर अपनी समस्याओं को लेकर डिंडोरी विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमकार मरकाम से मुलाकात की और अपनी समस्याओं का समाधान करने की बात रखी पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमकार मरकाम ने आउट सोर्स कर्मचारियों को यथावत रखे जाने का आश्वासन दिया है ।



रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

No comments:

Post a Comment