BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्राम पंचायत मोहगाँव माल में विधायक ने किया टीकाकरण महा अभियान का शुभारंभ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, June 22, 2021

ग्राम पंचायत मोहगाँव माल में विधायक ने किया टीकाकरण महा अभियान का शुभारंभ



रेवांचल टाइम्स  - सिंगारपुर विधानसभा निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले ने विकासखंड मोहगांव के ग्राम पंचायत मोहगांव माल में टीकाकरण महा अभियान का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मौजूद सभी लोगों को उन्होंने टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाए जाने का संकल्प भी दिया। विधायक ने यहां बनाए गए केंद्र पर कोरोना की वैक्सीन लगवाने आए युवाओं से चर्चा भी की और उनका उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर नायब तहसीलदार श्रीमती वर्षा झारिया मोहगांव, जनपद पंचायत मोहगाँव  सीईओ आर एस कुशवाहा सहित ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, पंचगण, नागरिकगण भी मौजूद रहे।

 टीकाकरण महा अभियान का हुआ आगाज:-- टीकाकरण महाअभियान का 21 जून दिन सोमवार को सुबह से आगाज हो गया, जो निरंतर 21 जून से 30 जून 2021 तक चलेगा। कुछ केंद्रों में टीकाकरण महा अभियान की शुरुआत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दीप प्रज्वलन के साथ किये। टीकाकरण महा अभियान के पहले दिन टीका लगवाने समाज के सभी वर्गों में गजब का उत्साह देखा जा  रहा है, टीकाकरण का उत्साह सबसे ज्यादा महिला और युवाओं में देखा जा रहा है

No comments:

Post a Comment