रेवांचल टाईम्स :- विकासखंड शहपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत कोहनी देवरी मे नायब तहशीलदार में ऋषभ ठाकुर ने जन जागरूकता के लिए शिक्षकों की बैठक ली, बैठक के दौरान उपस्थित शिक्षकों, ग्राम सचिव आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और राजस्व विभाग के कर्मचारियों को ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना वैक्सीन लगवाने को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए और किस तरहसे ग्रामीणों को बताना है के बाटे में बताया ,साथ ही बताया कि कोरोना महामारी के बचाव को लेकर ग्रामीणों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना महामारी को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए वैक्सीन लगवाने को लेकर अभियान चलाया जाएगा साथ ही बैठक के दौरान सभी व्यपारियो से दुकान खोलने के संबंध में भी चर्चा की गई ,सभी से अनुरोध किया गया कि कोविड गाइडलाइन के तहत ही दुकानों का संचालन करे दुकानों में भीड़ एकत्र ना करे ।
कोहनी देवरी में नायब तहसीलदार ने ली बैठक जनजागरूकता के लिये ली बैठक, दिए निर्देश...
bydigital bharat
-
0
