BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
झमाझम बारिश से नगर तरबतर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, June 6, 2021

झमाझम बारिश से नगर तरबतर



रेवांचल टाइम्स - जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई है। झमाझम बारिश से मौसम एक बार फिर बदल गया है। इस समय दोनों ही तरह के मौसम देखने को मिल रहे हैं। पिछले तीन दिनों से जिले के अंचल में कहीं न कहीं बारिश जरूर हो रही है। नैनपुर में दोपहर बाद पिछले दिनों की तरह मौसम बदल गया। सुबह से खिली धूप दोपहर बाद बादल छा गए और फिर दोपहर 2 बजे के लगभग जोरदार बारिश शहर में हुई। तेज बारिश से सड़क किनारे के गडढों में पानी भर गया। इससे मौसम पूरी तरह बदल गया और ठंडक आ गई।


सभी क्षेत्रों में भी हुई जोरदार बारिश


नगर के सभी ग्रामीण क्षेत्र में भी जोरदार बारिश हुई है। दोपहर बाद यहां भी तेज वर्षा दर्ज की गई है। इसके बाद फिर मौसम बदल गया। आसमान खुल गया। देर शाम फिर बारिश की संभावना लग रही थी। नैनपुर तहसील क्षेत्र में अच्छी तेज वर्षा से खेतों तक में नमी आ गई है।


सुबह तपन और शाम को बन रही ठंडक



सुबह से जहां लोगों को तेज गर्मी का अहसास होता है। सूरज की तीव्र किरणें झुलसा देती हैं। वहीं शाम होते ही मौसम एकदम बदल जाता है। लगता ही नहीं कि सुबह गर्मी थी। तेज बारिश के कारण हल्की हवाएं चलती है और मौसम बेहद सुहावना हो जाता है। नैनपुर क्षेत्र में भी जोरदार बारिश हुई है। दोपहर बाद यहां भी तेज वर्षा दर्ज की गई है। इसके बाद फिर मौसम बदल गया। आसमान खुल गया। देर शाम फिर बारिश की संभावना लग रही थी। नैनपुर तहसील क्षेत्र में अच्छी तेज वर्षा से खेतों तक में नमी आ गई है।


 नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment