Breaking

revanchal times new

नैनपुर में आबकारी विभाग एवं पुलिस की मिलीभगत से, शराब ठेकेदार ने नैनपुर के प्रत्येक वार्ड में खोली अवैध ब्रांच

 



रेवांचल टाइम्स :- नैनपुर नगर में आबकारी विभाग ही अवैध शराब बिकवा रहा है। विभागीय अधिकारियों की शह और मिलीभगत से शराब ठेकेदार ने नगर के लगभग प्रत्येक वार्ड में शराब की अवैध ब्रांचें खोली हुई हैं। जहां से 24 घंटे शराब बेची जा रही है। वहीं, ठेकेदार शराब दुकान से भी शराब की बिक्री कर रहा है।


आपकारी विभाग के नियमानुसार केवल नगर में शराब दुकान से ही शराब बेचने का आदेश दिया जाता है लेकिन आपकारी विभाग की शह पर ठेकेदार द्वारा नगर के लगभग प्रत्येक वार्ड में देसी/अंग्रेजी शराब की फुटकर दुकाने खुलवा कर धड़ल्ले से साफ दिखाई जा रही है जिस से लगातार नगर के प्रत्येक वार्ड का माहौल खराब हो रहा है

 

ठेकेदार ने आबकारी विभाग के अधिकारियों से मिलीभगत कर अपने ठेका क्षेत्र की परिधि में जगह-जगह अवैध फुटकर दुकानें खोली हुई हैं। इन फुटकर दुकानों पर सुबह से लेकर रात तक धड़ल्ले से अवैध शराब की बिक्री हो रही है। और तो और फुटकर दुकानदारों ने शराबियों के बैठने की उचित व्यवस्था भी की हुई है  जिसकी वजह से शराबी आराम से बैठकर घंटों शराब का मजा ले रहे हैं। एवं फुटकर दुकानदार  शराबियों से डिस्पोजल, पानी पाउच, नमकीन के पैकेट और बैठक चार्ज के नाम पर मनमाने दाम वसूल कर रहे हैं और रोजाना मोटी रकम कमा रहे हैं।

नगर के वार्डों में मौजूद ज्यादातर फुटकर दुकान शराब की मुख्य दुकान की तरह से चला रहीं हैं, मानो आबकारी विभाग ने वार्ड में  फुटकर दुकानदारों को सरेआम शराब बेचने का लाइसेंस दे दिया हो। जबकि नियमानुसार गोदाम से शराब की बिक्री करना वर्जित है। वैध की आड़ में अवैध काम कर रहे ठेकेदार पर न तो आबकारी विभाग ही शिकंजा कस रहा है और न ही पुलिस।


नैनपुर सहिंत आसपास के कस्बों में गांव-ढाणियों तक शराब ठेकेदार द्वारा अवैध ब्रांचें खोली हुई हैं। इन ब्रांचों के बारे में आबकारी विभाग और पुलिस को बखूबी जानकारी है, लेकिन मंथली के खेल के चक्कर में इन्हें बंद नहीं कराया जा रहा है और न ही ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई की जा रही है।


ठेकों से भी रात 11 बजे बाद अवैध बिक्री


नैनपुर नगर में मरते हुए मरीज को भले ही दवाई उपलब्ध ना हो, लेकिन शराबियों को आधी रात में यदि शराब की जरूरत पड़े तो आसानी से उपलब्ध हो जाती है। नगर में ठेकेदार द्वारा लगभग प्रत्येक वार्ड में जो फुटकर दुकानें  खुलवाए गई है उन शराब के ठियों से 24 घंटे शराबियों को शराब उपलब्ध हो जाती है। एवं  नैनपुर शराब दुकान की बात करें तो शराब दुकान के ऊपर कमरे में  ठेकेदार एवं उसके सेल्समैन रहते हैं, जो कि आधी रात में भी शटर की नीचे या फिर बगल की दुकान से शराब बेचते हैं। इसके लिए शराबियों से अतिरिक्त शुल्क भी लिया जाता हैं।

नगर में वार्ड नंबर 7 इटका में , वार्ड नंबर 8 बुद्ध विहार के बाजू में, वहीं थोड़ा दूर रेलवे इंस्टीट्यूट डिपो के बाजू में, वार्ड नंबर 9 में, वार्ड नंबर 10 में लगभग 4 से 5 जगह, वार्ड नंबर 15 में राधा कृष्ण मंदिर के सामने, वार्ड नंबर 1 में लगभग 2 जगह, वार्ड नंबर 14 में देसी विदेशी एवं कच्ची शराब, सब्जी मार्केट में, निवारी चौक में, काफी ऐसे ठिये हैं जो शराब के शौकीनों को आधीरात में भी आसानी से शराब उपलब्ध करा रहे हैं।


दबाव आने पर छुटपुट कार्रवाई से इतिश्री


आबकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ठेकेदारों से मिलीभगत कर नैनपुर नगर में अवैध शराब का कारोबार चला रहे हैं। जब कार्रवाई का दबाव या शिकायतकर्ता द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत होती है तो आबकारी विभाग ठेकेदार से ही केस मांगता हैं। यानि कि फुटकर दुकान चलाने वाले उनके 1- 2 सेल्समैन को गिरफ्तार कर थोड़ी बहुत शराब बरामद दिखा कर केस बना देते हैं। शराब की कम बरामदगी होने के कारण सेल्समैन की जमानत भी जल्दी हो जाती है।


✒️ नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट ✒️

Post a Comment

Previous Post Next Post