BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर में पुलिस की शह पर फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार,सटोरियों पर नहीं है पुलिस का कोई अंकुश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, June 7, 2021

नैनपुर में पुलिस की शह पर फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार,सटोरियों पर नहीं है पुलिस का कोई अंकुश





रेवांचल टाइम्स :- नैनपुर नगर में सट्टे का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। नगर सहित गांवों में भी सट्टा का कारोबार सफेदपोश नेताओं और स्थानीय लोगों की मदद से तेजी से फैल रहा है। लोग बेख़ौफ़ होकर अपने काले धंधे का संचालन कर रहे हैं।


नैनपुर नगर को सट्टे ने अपनी चपेट में ले लिया है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोग अब खुलेआम सट्टा खेल रहे हैं और उनमें पुलिस का भी कोई डर नहीं नजर आता। वहीं पुलिस भी इस पूरे मामले पर अपनी आंखें मूंदे हुए हैं। नगर की तंग गलियों में काफी लोग सट्टे के धंधे में लगे हुए हैं। वहीं हालात देखकर लगता है कि इस पूरे मामले में कहीं ना कहीं पुलिस की भी मिलीभगत है, क्योंकि जिस तरह लोग खुलेआम सट्टा लगा रहे हैं, इसकी जानकारी पुलिस को होते हुए भी कोई कार्यवाई नहीं कि जाती हैं।

माना जा रहा है कि नगर में रोजना लाखों रुपए का सट्टा खेला जा रहा है। नगर में धड़ल्ले से चल रहे इस कारोबार को इलाके के सफेद पोश नेताओं और थाने का खुला संरक्षण प्राप्त है।


संक्रमण के समय लॉकडाउन में  वैसे तो सट्टा खाईवाल ने घरों में मोबाइल की सहायता से व्यापार को चालू रखा। लेकिन अब लॉकडाउन खुलते ही सट्टा का कारोबार ने जोर पकड़ा है। नैनपुर नगर में लोग अब सरेआम गली चौराहों में सट्टा पट्टी लिख रहे हैं। नगर में जैन भोजनालय, विद्युत विभाग बिजली ऑफिस के सामने पान ठेले की शक्ल में, बांसुरी वादन चौक में पान ठेलों में, वार्ड नंबर 4 उमरिया में रहवासी इलाके मैं किराना दुकान की आड़ में, सिवनी फाटक चौक में, सुजीत लाज के सामने, किराना दुकान की आड़ में, खुलेआम सट्टा पट्टी लिखी जा रही है। इसके अतिरिक्त नगर के कई वार्ड, कई साइकिल स्टोर, पान ठेला, गुमटी की आड़ में भी सट्टा-पट्टी लिखने  का खेल चल रहा है। नगर से जुड़े अनेक गांवों में भी सट्टा कारोबारी पैर पसार चुके हैं। विडंबना यह है कि सट्टा के इस खेल में युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में फंसे हुए हैं। अब तो विद्यार्थी, व्यवसायी और महिलाएं भी सट्टा खेलने के लिए पहुंचने लगी हैं।


इसका दुष्प्रभाव युवा वर्ग पर अधिक दिख रहा है। जहां युवा वर्ग के लोग सट्टा एवं अवैध व्यापार जैसे संगीन अपराध में संलिप्त होते नजर आ रहे हैं, लेकिन इस अपराध को रोकने में नैनपुर पुलिस नाकाम साबित हो रही है, जिससे पुलिस प्रशासन की छवि धूमिल होती नजर आ रही है।


सट्टा एक नशा की तरह होता हैं, पहले लोग अपनी किस्मत आजमाते हैं, फिर बाद में अपनी गाढ़ी कमाई को दोगुना करने के लालच में फंसकर धीरे-धीरे सबकुछ गंवा बैठते हैं। पुलिस इस अवैध कारोबार में लिप्त लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं करती है, कार्रवाई न होने की वजह से इस गोरखधंधे पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है और अवैध कारोबार में लिप्त गिरोह के लोगों के हौंसले बुलंद हैं।


इस कारोबार में ऐसे लोग भी लिप्त हैं जो समाज के सामने अपने आप को धर्म का ठेकेदार बताते हैं। नगर में लोगों के बीच धार्मिक कार्य को अंजाम देते हैं। लेकिन पीठ पीछे सट्टे एवं दूसरे जिले की अवैध शराब बेचना जैसे संगीन अपराध से नगर की जड़ों को खोखला कर रहे हैं। 

यह धार्मिक संगठन के बड़े पद पर विराजमान हैं। ऐसे लोग धर्म का सहारा लेकर नगर में सट्टे एवं शराब का अवैध कार्य कर रहे हैं। पुलिस के साथ अच्छी सांठगांठ के चलते इन्हें किसी का खौफ नहीं है। राजनीतिक लोग भी इनसे जुड़े हुए हैं। यह बेखौफ नगर में अवैध कार्यों को अंजाम दे रहे हैं।


✒️ नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट ✒️

No comments:

Post a Comment