रेवांचल टाइम्स - नैनपुर चीचोली तिराहा थाना नैनपुर मंडला पिंडरई मार्ग पर फिर बाइक और ट्रक की टक्कर हो गई इस जोरदार टक्कर में दो लोगो की मौत हो गयी मृतक का नाम कृष्णा परते पिता पप्पू परते नाम का बताया गया है जिस की मौके पर मौत हो गई हे दूसरी मौत ललिता परते 17 वर्ष की सिविल अस्पताल नैनपुर में हुई है ये दोनों मिर्ची टोला पाठा सीहोरा के बताए गए हे लगता है कि चोराहा एक्सिडेंट जोन हो गया हे।इस चौराहे में लोग अचानक से निकल जाते हे साथ ही आस पास अवैध कब्जे के कारण कुछ दिखता नही है इस चौराहे में ब्रेकर का बड़ा अभाव है नैनपुर पुलिस ने ट्रक का पीछा कर के उसे हिरासत में लिया है
रेवांचल टाइम्स से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment