BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
टीकाकरण महाभियान का हुआ शुभारंभ... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, June 26, 2021

टीकाकरण महाभियान का हुआ शुभारंभ...





रेवांचल टाईम्स :- विधायक सुजीत चौधरी व पूर्व विधायक पं.रमेश दुबे जी ने किया ग्राम घाटकामठा में टीकाकरण का शुभारंभ।


_महामारी को हराने के लिए टीकाकरण ही एकमात्र उपाय है - पं.रमेश दुबे

बिछुआ टीकाकरण महाभियान के तहत शनिवार को बिछुआ विकासखंड के ग्राम घाटकामठा में मुख्य अतिथि चौरई क्षेत्र के विधायक सुजीत चौधरी जी व कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व विधायक पं.रमेश दुबे  द्वारा टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया।

पूर्व विधायक श्री दुबे ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा की 21 जून से पूरे प्रदेश मे शुरु किये गये टीकाकरण महाअभियान के पहले दिन में ही बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 लाख टीके के लक्ष्य के मुकाबले 16 लाख से अधिक लोगों को टीके लगाए गए, जो एक रिकॉर्ड है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के निरंतर प्रयासों और प्रदेश के कोरोना योद्धाओं व जनता के अपार सहयोग से टीकाकरण अभियान को अपार सफलता मिली है। टीकाकरण के मामले में मप्र अन्य राज्यों से अव्वल रहा है। यह अभियान एक सप्ताह तक चलने वाला है ग्रामीणों में वैक्सीनेशन के प्रति विद्यमान भ्रांतियों का समाधान करना आवश्यक है।महामारी को हराने के लिए टीकाकरण ही एकमात्र उपाय है और सभी के लिए सुरक्षा जरुरी है। हमने बहुत कुछ पिछले दिनों में खोया है हम वो दिन फिर नही देखना चाहते है। एक जिम्मेदार नागरिक बनते हुए वैक्सीनेशन अवश्य कराएं। जो लोग भ्रांतियों से डरे हुए हैं उन्हें भी इसके लिए प्रेरित करे। समाज के प्रमुख लोग समाज को दिशा दिखाने का कार्य करते हैं टीकाकरण के इस कार्य को पूर्णकर सबके जीवन को सुरक्षित बनाना है। हमारा एक ही जुनून और जज्बा है हम कोविड की तीसरी लहर के आने के पहले संपूर्ण पात्र नागरिकों का वैक्सिनेशन कर सके।

दुबे जी ने वैक्सीन लगवाने आए नागरिकों को तिलक लगाकर पुस्पमाला से उनका स्वागत किया।  साथ ही कोरोना वैक्सीन के दोनो डोज लेने के बाद भी प्रशासन की  गाइडलाइन का पालन करने का आग्रह भी किया।

        इस मौके पर एसडीएम ओमप्रकाश सनोडिया, एसडीओपी श्री पीएस बालरे, भाजपा जिला महामंत्री प्रियवर सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष गोलू नागरे, तहसीलदार दिनेश उईके,जनपद सीईओ ममता कुलस्ते,बीएमओ डॉ शिवराम, सुरेश परतेती,भजनलाल सराठे,संपत खपरे,दशरथ साहू,पवन पराड़कर,तुलाराम आहिके,सुरेंद्र चौधरी,हरिश्चंद्र चौधरी,सेवंती बाई,गोकुल बाड़िवा,महिलाल धुर्वे,कन्हैया उइके समेत समस्त जनप्रतिनिधि गण,विकासखंड कर्मचारी गण, मातृशक्ति एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment