BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अनियंत्रित होकर घर में जा घुसा मिनी पार्सल ट्रक, मौके पर एक महिला की मौत ....इलाके में मची अफरा-तफरी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, June 26, 2021

अनियंत्रित होकर घर में जा घुसा मिनी पार्सल ट्रक, मौके पर एक महिला की मौत ....इलाके में मची अफरा-तफरी



सिवान: जीबी नगर थाना इलाके के नथनपुरा में शनिवार की सुबह एक मिनी पार्सल ट्रक अनियंत्रित होकर घर में घुस गया. इस घटना में घर में सो रही एक 50 वर्षीय महिला कमला देवी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसके पति सहित घर के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना में ट्रक का चालक भी घायल हुआ है. घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर रहने वाले जेडीयू के पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल ने बताया कि जब अनियंत्रित पार्सल ट्रब एक मकान को तोड़ते हुए घर में घुसी तो तेज आवाज से आसपास के लोग सहम उठे. लोगों को पता नहीं चला कि क्या हुआ. उसके बाद लोग बाहर निकलकर देखे तो पता चला कि एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया है. इस घटना के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई.

पटना की तरफ जा रही थी डाक पार्सल गाड़ी घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि डाक पार्सल का मिनी ट्रक पटना की तरफ जा रहा था. उसी क्रम में यह हादसा हुआ है. इस हादसे में पार्सल ट्रक का चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसे सिवान के सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. वहीं, घायल अन्य लोगों का भी इलाज सदर अस्पतला में ही चल रहा है.



No comments:

Post a Comment