BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बारिश के टोटके :बारिश के टोटके :जिंदा आदमी की शवयात्रा निकाली! - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, June 27, 2021

बारिश के टोटके :बारिश के टोटके :जिंदा आदमी की शवयात्रा निकाली!



एक तरफ जहां मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है, तो वहीं कुछ जिले ऐसे हैं, जहां अब तक सामान्य से बेहद कम बारिश रिकॉर्ड हुई है. ऐसे में यहां के लोग अच्छी बारिश के लिए टोने-टोटके का सहारा ले रहे हैं.

धार जिले के सरदारपुर में बारिश न होने की वजह से आम आदमी के साथ-साथ किसान भी बेहद परेशान हैं. ऐसे में सरदारपुर के लोगों ने इंद्रदेव को मनाने के लिए एक जीवित शख्स की शव यात्रा निकाली. गांव के लोगों ने मुकेश भाबर नाम के शख्स को अर्थी पर लिटाया और पूरे इलाके में उसकी शवयात्रा लेकर घूमे.

इस शवयात्रा में स्थानीय लोग भी शामिल हुए. शवयात्रा में ढोल-नगाड़ों के साथ चल रहे लोगों ने अच्छी बारिश की कामना की. स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले सालों में भी जब-जब बारिश नहीं हुई, तब यही टोटका आजमाया गया.

इसे भी क्लिक करें ---

स्थानीय लोगों का मानना है कि इस टोटके को आजमाने के बाद बाद अच्छी बारिश हुई थी. इस बार कम बारिश होने की वजह से पीने के पानी की कमी हो गई है. साथ ही इलाके में फसलों के लिए पानी कम हो गया है, इसलिए बारिश बेहद जरूरी है.

इन जिलों में है बारिश का इंतजार

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में 1 जून से 25 जून तक सामान्य से 79 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है लेकिन धार, अलीराजपुर, बड़वानी और खरगोन में अभी भी अच्छी बारिश का इंतजार है. अगर इन जगहों पर बारिश नहीं हुई तो किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

No comments:

Post a Comment