BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मनरेगा योजना में किये गए वृक्षारोपण में ग्राम पंचायतो लाखों रुपये की होली... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, June 28, 2021

मनरेगा योजना में किये गए वृक्षारोपण में ग्राम पंचायतो लाखों रुपये की होली...




रेवांचल टाईम्स | नारायणगंज जनपद की ग्राम पंचायत बीजे गांव मैं जारी मनरेगा के तहत लाखों रुपए की होली अब किसानों के सिर पर भी भारी पड़ रही है ज्ञात हो कि यहां पर जनपद पंचायत नारायणगंज ने मनरेगा के तहत 3040 एक नई योजना के नाम पर लाखों रुपए वृक्षारोपण के नाम पर   खर्च कर दिए यहां पर एक एनजीओ के माध्यम से मनरेगा की कार्य योजना बनाकर उससे कार्य कराने की जिला प्रशासन की मंशा अब सर दर्द बनती जा रही है प्रदान  नाम की संस्था के साथ मिलकर वृक्षारोपण की कार्य योजना को बनाकर उसे अमलीजामा पहनाने पर लाखों रुपए बर्बाद कर दिए गए ग्राम पंचायत  बीज गांव में लगभग 29 एकड़ निजी भूमि में लगभग 3000 पौधे लगाकर किसानों को सब्जबाग दिखाकर उनकी जमीनों पर बड़े-बड़े गड्ढे कर दिए गए नतीजतन किसान अब वहां पर ना तो कोदो कुटकी की खेती कर सकते हैं और ना ही वृक्षारोपण में से कुछ फायदा पा सकते हैं क्योंकि वृक्षारोपण किए हुए महीनों बीत गए परंतु ना तो जनपद पंचायत नाही ग्राम पंचायत और ना ही प्रदान संस्था अपने कथन अनुसार किसानों को वृक्षारोपण के लिए पानी की उपलब्धता करा पाई जिसके कारण आज दिनांक तक लगाए गए पौधों में से ९०% से भी ज्यादा पौधे या तो सूख चुके हैं या फिर उन्हें पशुओं के द्वारा नाश कर दिया गया है इतना ही नहीं बार-बार प्रशासन को आगाह करने के बाद भी फेंसिंग का काम अब जाकर लगाया गया है जबकि पौधों में नाम मात्र की भी जान नहीं बची हुई है

No comments:

Post a Comment