रेवांचल टाईम्स = म. प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार ‘‘5 जून‘‘ ‘‘विश्व पर्यावरण दिवस‘‘ के अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री वी. पी. शर्मा के कुशल मार्गदर्शन तथा अपर जिला न्यायाधीश/सचिव ए.के. गोयल के निर्देशन में सम्पूर्ण तहसीलों में तहसील विधिक सेवा समितियों द्वारा किये जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत तहसील विधिक सेवा समिति, चौरई के तत्वाधान में पुलिस थाना चौरई परिसर, एमपीईबी कार्यालय परिसर चौरई तथा कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय चौरई में श्रीमान प्रदीप कुमार वरकड़े अपर जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष चौरई की प्रमुख उपस्थिति में फलदार तथा छायादार पौधो का वृक्षारोपण किया गया। साथ ही तहसील विधिक सेवा समिति, चौरई अंतर्गत नियुक्त पैरालीगल वालेन्टियर्स तथा तहसील न्यायालय चौरई अंतर्गत कार्यरत पर्यावरण प्रेमी अधिवक्तागणों को पौधों का वितरण भी किया गया। जिनके द्वारा अपने अपने ग्राम व क्षेत्र में लगभग 150-200 की संख्या में वृक्षारोपण किया गया है।
प्रदीप कुमार वरकड़े अपर जिला न्यायाधीश चौरई द्वारा बताया गया कि माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय के मार्गदर्शन में तहसील स्तर पर न्यायालय परिवार की अधिक से अधिक भागीदारी से वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाना है। ताकि आमजन में भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता बने और लोगों के द्वारा अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उसे परिवार के सदस्य की तरह ही देखरेख कर पोषित करे क्योकि पर्यावरण को साफ बनाये रखने में इन वृक्षो का बहुत अधिक महत्व होता है जिनसे हमें आक्सीजन एवं मौसमी फल प्राप्त होते है जो हमारे लिए स्वास्थ्यवर्धक होते है। इसी क्रम में श्री वरकड़े द्वारा बताया गया कि आगामी दिनांक 10 जुलाई 2021 को विगत वर्ष से लाकडाउन उपरांत नेशनल लोक अदालत का आयोजन किय जाना है जिसमें अधिक से अधिक मुकदमापूर्व प्रकरण जैसे बैंक, विद्युत विभाग, नगर पालिका परिषद, फाइनेंस आदि के प्रिलिटिगेशन प्रकरण तथा न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण पक्षकारों की आपसी सहमति के आधार पर किया जाना है जिससे पक्षकारों का समय एवं रूपये की बचत हो सकती है।
उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री प्रवीण कुमार मर्सकोले तथा श्री उमेश पटेल, विद्युत विभाग चौरई के कार्यपालन अभियंता राजेश बेलवंशी, सहायक अभिंयता अशोक राय, कनिष्ठ अभियंता एस.के. राव कार्यालय कर्मचारी सचिन बोतड़े, नगर निरीक्षक शशि विश्वकर्मा व उनके स्टाफ तथा कला व वाणिज्य महाविद्यालय के वृक्षारोपण में प्राचार्य नरेन्द्र शुक्लाजी तथा अन्य महाविद्यालय के स्टाफ, पी0एल0व्ही0 पंजीलाल चैहान न्यायालय के कर्मचारी धनेन्द्र उपराड़े व राहुल पहाड़े उपस्थित होकर सहयोग किया गया।

No comments:
Post a Comment