रेवांचल टाईम्स =.नगरपालिका के द्वारा पहले से ही नगर में सब्जी मंडी को स्थापित किया गया है। इसके बाद भी इन दिनों नगर की सड़कों पर सब्जी दुकानदारों ने कब्जा जमाना शुरू कर दिया है। जिसके कारण आए दिन सड़कों पर जाम की स्थिति बन रही है। जिसको लेकर वाहन और दुकान संचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर का ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं बचा है,जहां छोटी मोटी सब्जी की दुकानें नहीं लगती हो। इनमें से कुछ पुरानी परम्परागत दुकानें है। नगरपालिका द्वारा सब्जी और फल दुकानदारों को बैठने के लिए योजना बनाई गई थी। उस योजना के तहत उन्हें बैठने के लिए जगह दी गई थी। लेकिन नपा की लापरवाही और दुकान संचालकों की तानाशाही के कारण सड़कों पर ही दुकानों को लगाया जा रहा है। जिसके कारण सब्जी मंडियां न सिर्फ जाम की वजह बन रही,बल्कि उससे नरगपालिका की स्वच्छता अभियान भी प्रभावित हो रहा है। सब्जी दुकानदारों ने पोस्ट ऑफिस रोड के दोनों ओर पर बैठना शुरू कर दिया है। इसके बैठने के कारण १५ फुट की सड़क ५ फुट ही बची रहती है। जिसके कारण बाजार में आने वाले लोगों को निकलने के साथ वाहनों का जाम लग जाता है। मामले को लेकर पुलिस और स्थाई दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
नगरपालिका द्वारा नहीं की जाती कार्रवाई
सडकों पर लगने वाली सब्जी दुकानों को हटाकर सब्जी मंडी पर नपा द्वारा बनाए गए चबूतरों पर लगाने की व्यवस्था बनाई गई थी। लेकिन सब्जी दुकान संचालकों की मनमानी के कारण उन जगहों पर दुकानों को न लगाकर पोस्ट ऑफिस रोड़, सहित कई जगहों पर संचालित किया जा रहा है। जहां पर आए दिन घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। लेकिन नपा द्वारा मामले को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
सड़क के किनारे दुकानें लगने से बनती विवाद की स्थिति
दुकानदारों को चौड़ी सड़क दिखते ही अपनी फल और सब्जी की दुकानों को लगा लेते है। लोगों की सड़क किनारे दुकानें लगाने वालों से आए दिन विवाद की स्थिति बनती है। रहवासियों द्वारा सड़क किनारे लगाई गई दुकानों को हटाने के लिए नगरपालिका से शिकायत कर चुके है। लेकिन मामले को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
सब्जी मंडी से ये आती है समस्या
उन स्थानों पर बार-बार जाम की स्थिति बनना
आवारा मवेशियों का आना,गंदगी की दुर्गंध से लोगों को परेशान होना
शोरगुल ज्यादा होना
सडकों की चौडीकरण और उनके सौंर्दयीय करण का पूरा लाभ लोगों न मिल पाना।
इनका कहना:-
नगरपालिका द्वारा सब्जी दुकानदारों के लिए दुकाने लगाने के लिए जगह दी गई है। सड़कों पर दुकाने लगाने के कारण जाम की स्थिति बनती है। नपा द्वारा उन स्थानों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
भरत गजबे
सीएमओ नगरपालिका चौरई


No comments:
Post a Comment