Breaking

revanchal times new

बड़ा तलाब क्षतिग्रस्त फसल एवं मत्स्य पालन प्रभावित

 




 रेवांचल टाइम्स :- विकासखंड केवलारी क्षेत्राअंतर्गत ग्राम पंचायत सोनखार मे स्थित बड़ा तालाब की बेस्ट बियर एवं सुलुसगेट पूर्णतः खराब है। जल संसाधन विभाग केवलारी के द्वारा निर्मित किए गए बड़ा तालाब पंचायती राज व्यवस्था के साथ ही ग्राम पंचायत सोनखार के सुपूर्द कर दिया गया ग्राम पंचायत सरपंच शिवलाल तैकाम ,सचिव धनराज ठाकुर एवं श्री मति सुमन खातनकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत की निष्क्रियता के चलते बड़ा तलाब की बेस्ट बियर पूर्णतः क्षतिग्रस्त है एवं सुलूसगेट भी खराब है जबकि उक्त तालाब के माध्यम से क्षेत्र की लगभग 100 एकड़ भूमि की सिंचाई की जाती है साथ ही मत्स्य पालन उद्योग से ग्राम पंचायत को राजस्व की आय होती है, लेकिन फिर भी ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत की निष्क्रिय कार्यप्रणाली के कारण ना तो रिपेयरिंग की जा रही है ना कोई पहल की गई है ना कोई योजना बनाई गई। ग्राम से मिली जानकारी के अनुसार सरपंच सचिव एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी की लापरवाही का परिणाम है कि आय उपार्जित करने वाले बड़ा तालाब पूर्णतः क्षतिग्रस्त है ,और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिला प्रशासन से अपेक्षा है कि बड़ा तालाब की बेस्ट बियर का निर्माण एवं सुलूस गेट का सुधार कार्य बर्षा प्रारंभ होने के पूर्व कराया जाए जिससे पानी का स्टोरेज पर्याप्त हो सके और आने वाले समय में सिंचाई एवं मत्स्य पालन को फायदा मिले।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new