रेवांचल टाइम्स - कान्हा टाइगर रिजर्व में सैलानियों का आना एक बार फिर बढ़ गया है। रविवार को भी बड़ी संख्या में पर्यटक कान्हा पहुचे और वन्यप्राणियों के दीदार किए। हर दिन पर्यटकों के लिए कान्हा नेशनल पार्क आकर्षण का केंद्र लाता है। रविवार को भी पार्क में सेलानियों ने खूब मस्ती की। जब वे पार्क में सफारी करने गए तो बाघ के अलावा कान्हा टाइगर रिजर्व में सैलानियों का आना एक बार फिर बढ़ गया है। रविवार को भी बड़ी संख्या में पर्यटक कान्हा पहुचे और वन्यप्राणियों के दीदार किए। हर दिन पर्यटकों के लिए कान्हा नेशनल पार्क आकर्षण का केंद्र लाता है। रविवार को भी पार्क में सेलानियों ने खूब मस्ती की। जब वे पार्क में सफारी करने गए तो बाघ के अलावा पर्यटकों को कई पशु पक्षी भी देखने को मिले। जिसे देखकर वे रोमांच से भर गए। बतादें कि करीब डेढ़ माह के बाद कोरोना काल के कारण फिर से पार्क चालू हुआ है। पार्क खुलते ही पर्यटकों का उत्साह कान्हा आने के लिए फिर उमड़ पड़ा है।
कान्हा जोन में देखा बाघिन
और बर्डस :
कान्हा भ्रमण पर गए लोगों ने बताया कि आज का दिन उनके लिए बहुत अच्छा रहा। बहुत बढ़िया साइटिंग रही। सुबह के समय कान्हा जोन में उन्हें बाघिन जंगल के अंदर भ्रमण करते हुए दिखाई दी। काफी देर तक पर्यटकों ने बाघिन को देखा। वहीं इसके बाद आगे बढ़ने पर बारह सिंघा देखने को भी मिला। इसके अलावा बड़े ही आकर्षक पक्षी भी पेड़ों पर देखने को मिले। जो आमतौर पर कहीं दिखाई नहीं देते। पर कान्हा में ये पक्षी देखने को मिलते हैं।
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment