रेवांचल टाइम्स :- सर्व शिक्षा अभियान बालाघाट के संविदा कर्मचारी द्वारा, वरुण देव, प्रकोष्ठ ज़िला अध्यक्ष, मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस(सर्व शिक्षा अभियान)बालाघाट के नेतृत्व में एव जिला अध्यक्ष मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस जिला बालाघाट सजल मस्की के मार्गदर्शन में आज - दिनांक 05.जून 2021 को ज़िला शिक्षा केंद्र बालाघाट के समक्ष समय 12 बजे विरोध प्रदर्शन किया गया।
मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रसासन विभाग भोपाल द्वारा संविदा पर नियुक्त अधिकारी कर्मचारी को नियमित करने के लिए 05 जून 2018 को नीति बनाई गयी। किन्तु आज पर्यन्त नीति निर्धारण हुए 3 वर्ष होने के बाद भी संविदा कर्मचारी नियमित नही हुए,और न ही उनके वेतन का 90%मानदेय निर्धारित किया गया है। जिसके विरोध में सर्व शिक्षा अभियान के संविदा कर्मचारियों ने मध्यप्रदेश शासन का ध्यान आकर्षत करने ,काली पट्टी, काला मास्क, बांधकर पर्दशन किया। प्रदर्शन में कृष्ण कुमार सोनकर उपयंत्री , आशीष कोल्हेकर लेखापाल, थानेंद्र गौतम ऑपरेटर एवं अन्य कर्मचारियों ने सहभागिता रहा
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे।

No comments:
Post a Comment