Breaking

revanchal times new

महंगाई के विरोध में युवा कांग्रेस ने सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन...


रेवांचल टाईम्स :- तहसील परिसर में गैस की टंकी और मोटरसाइकिल को माला पहनाकर किया जोरदार प्रदर्शन




डिंडोरी के शहपुरा, में लगातार हो रही पेट्रोल डीजल की कीमतों में दिनों दिन इजाफा हो रहा है जिसके लिए देशव्यापी महंगाई के खिलाफ शहपुरा विधायक भूपेन्द्र मरावी के मार्गदर्शन में व ब्लाक अध्यक्ष युवा काग्रेस इंजिनियर प्रथ्वी झरिया के नेतृत्व में युवा कांग्रेस द्वारा तहसील परिसर में जोरदार नारे लगाकर गैस टंकी और मोटरसाइकिल पर माला पहनाकर उनकी पूजा का विरोध प्रदर्शन किया गया और तहसीलदार अमृत लाल धुर्वे को राष्ट्रपति के नाम से ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में पेट्रोल डीजल के दाम कम करने की मांग की गई , तथा जल्द मेहगाईं कम नहीं करने पर उग्र आंदोलन करने बात कहीं, भारतीय युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष इंजिनियर प्रथ्वी झारीया ने बताया कि पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर अन्य कई वस्तुओ के दाम बढ़ने के मुख्य कारक हैं इनके मेहगे होने से पूरे देश में हर वस्तुओं के दाम बढ़ जाते हैं जिस तरह भाजपा सरकार ने महंगाई को कम करने कि बात कर अपनी सरकार बनाई थी आज यह सरकार पूर्ण रूप से पूरे भारतदेश में झूठी पाई जा रही आज करो ना महामारी के बीच इस महंगाई ने देश के गरीब व मध्यम वर्ग को अपनी चपेट में लिया है रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं । पेट्रोल-डीजल इतिहासिक रिकॉर्ड पर चले गए हैं कई लोग इन महंगाई के हवन में अपने प्राणों की आहुति दे चुके हैं लेकिन भारत सरकार महंगाई कम करने का नाम ही नहीं ले रही है । ज्ञापन में राष्ट्रपति से इस संबंध में महंगाई कम करने की मांग की गई ज्ञापन देते देने के दौरान ब्लाक अध्यक्ष युवा काग्रेस इंजिनियर प्रथ्वी झारीया, विधानसभा अध्यक्ष अमन पाठक ,किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष रेवा प्रसाद झारीया , ब्लाक अध्यक्ष व.काग्रेस अमित कछवाहा, ब्लॉक मीडिया प्रभारी संजय दुबे, डॉ भीमशंकर साहू, नवीन चंदेल ब्लाक उपाध्यक्ष युवा काग्रेस, संदीप झारीया, अखिलेश, मधुसूदन, अशोक गोलियां,सुखराम, रामविहरी, हेमंत ,लखन, अनिल,धीरेन्द्र, आदि काग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

वाइट-पृथ्वी झारिया, ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस शाहपुरा

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new